संस्कार भारती द्वारा हिंदू नव वर्ष के कार्यक्रम तय

जबलपुर दर्पण। संस्कार भारती की मासिक बैठक बजरंग बाल विहार बरेला में प्रेमदास बैरागी की अध्यक्षता और महेश मानव के कुशल संयोजन एवं प्रांतीय पदाधिकारी राकेश पाठक राजेश खरे विजय श्री मिश्र नवनीत श्रीवास्तव कमलेश यादव मदन गोपाल पटेल
आरती दीक्षित रवि सोनी की उपस्थिति में एवं मनोज नामदेव के संचालन में आहूत की गई। जिसमें महामंत्री संजय सागर सेन से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष प्रतिपदा पर कार्यक्रमों की श्रंखला में अंतर्राष्ट्रीय विराट कवि सम्मेलन, भगवान सूर्य को अर्घ्य देना और मां नर्मदा ग्वारीघाट में चुनरी अर्पण का कार्यक्रम सम्मिलित है सर्व सहमति से कार्यक्रम संयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों को आयोजन की संयोजना तैयार कर क्रियान्वयन हेतु शपथ दिलाईं गई अतः सभी ने हाथ ऊपर कर सहर्ष स्वीकार किया। संस्कार भारती के कार्यों का परिचय आज समाज में क्यों इस अभियान को तेज करने एवं सदस्यता पर बात रखी गई एवं आभार नारायण पटेल के द्वारा दिया गया।



