प्रशासन की कड़ी निगरानी के उपरांत कूम्ही सतधारा हुआ कोरोना मुक्त

कोरोना वायरस महामारी के चलते सिहोरा तहसील के कुम्ही सतधारा में तहसीलदार राकेश चौरसिया,आर आई अनिल पांडे, पटवारी राहुल तिवारी, की टीम कोरोना संक्रमित और होम क्वारेन्टीन लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे । कुम्ही सतधारा को पिछले 20 दिन पूर्व मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया था । कूम्ही सतधारा में 8 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे । सहायक सचिव सौराभ खान, सरपंच पति मोनव्वर खान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 9 मई निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार राकेश चौरसिया को बताया कि कूम्ही सतधारा को पूर्व में 8 करोना संक्रमित रोगी पाए गए थे । अब 14 दिन ओम क्वालिटी व स्वास्थ्य केंद्र कुम्ही सतधारा के इलाज पर 10 मई तक कुम्ही सतधारा करोना संक्रमित रोगी मुक्त हो जाएंगे। निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार ने पुलिस विभाग के मझगवाॅ टीआई ए एल सरयाम सहित पंचायत सचिव, सहायक सचिव , आगनबाडी कार्यकर्ता, व कोटवार को हिदायत देते हुए, बताया कि चौराहों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगायें, लोगों को घर में रहने की सलाह देवें । मांस्क पहने, सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करें , सार्वजनिक कार्यक्रम , विवाह समारोह व सामाजिक कार्यक्रम जैसे अन्य कार्यक्रम नहीं किए जाएंने के निर्देश दिए। प्रशासन के कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों का सख्ती से पालन किए गये । इसीलिए कूम्ही सतधारा करोना मुक्त हुआ है। कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जावे, ताकि भविष्य में यह कूम्ही सतधारा कोरोना वायरस महामारी से मुक्त रहे ।
तहसीलदार सिहोरा राकेश चौरसिया ने बताया कि कूम्ही सतधारा मै कोरोना संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है । पूर्व में प्रशासन के सभी आला अधिकारी कूम्ही सतधारा निरीक्षण करने पहुंचे थे। प्रशासन व प्रशासन के सभी कर्मचारियों ने करोना वायरस महामारी पर तन, मन, धन, से कार्य कर रहे हैं।



