जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा सोशल मीडिया विभाग की वृहद कार्यशाला की गई आयोजित

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश के चुनावी समर में प्रवेश करते ही राजनीतिक दल सोशल मीडिया और आईटी में विशेष ध्यान देते हुए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जबलपुर संभाग में जबलपुर महानगर की बृहद बैठक एवं सोशल मीडिया की कार्यशाला संभागीय कार्यालय रानीताल जबलपुर में आयोजित की गई, कार्यशाला में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठात्मक दृष्टि से कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रभात साहू जी ने प्रदेश शासन की योजनाओं की जानकारी दी प्रदेश सोशल मीडिया प्रदेश सहसंयोजक जबलपुर संभाग के प्रभारी श्री सुरेश त्यागी जी ने कार्यकर्ताओं को आईटी एवं सोशल मीडिया का प्रशिक्षण दिया। लोकसभा के संयोजक श्री अमन शर्मा ने आक्रामक हो के विपक्ष को करारा जवाब देने को कहा ,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित श्री अभय सिंह ठाकुर, श्री राजेश मिश्रा, श्री अमन शर्मा, श्री अमित जैन, श्री राहुल पटेल, श्री अर्पित गुप्ता, श्री नरेश चौधरी इस कार्यशाला में सैकड़ो युवाओं ने सोशल मीडिया की बारीकियां को जना एवं पार्टी के समर्थन में आगामी चुनाव में कार्य करने की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88