जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत, मृतक की पत्नी गंभीर रुप से घायल, मेडिकल रेफर किया

जबलपुर दर्पण। शहपुरा भिटौनी थाना अंतर्गत घंसौर ग्राम में एक सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए नेता जी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर , चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिधौरी निवासी 35 वर्षीय धमेंद्र कुशवाहा पिता दौलत कुशवाहा पुत्र ऋषभ कुशवाहा एवं उसकी पत्नी सरोज कुशवाहा सहशन ग्राम में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल में सवार होकर जा रहे थे, जैसे ही शहपुरा से कुछ दूरी पर पहुंचते ही सामने आ रहे एक ट्रेक्टर चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी , इस दुर्घटना में धमेंद्र‌ व पत्नी सरोज कुशवाहा एवं दस वर्षीय पुत्र ऋषभ को गंभीर चोट आने के कारण तुरंत पुलिस वाहन द्वारा इलाज के लिए पास के नज़दीक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने धमेंद्र कुशवाहा एवं पुत्र ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल सरोज कुशवाहा को मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88