विधुत मंडल विखंडन एवं बिजली के बढें दामों के विरोध में आप ने सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डां मुकेश जायसवाल के नेतृव में जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव की उपस्थित में जबलपुर जिला प्रशासन के माध्यम से मध्यप्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान के नाम लगातार विधुत मंडल शक्तिभवन की ताकत कम करने के साथ बिजली के दाम बढ़ाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के द्वारा ज्ञापन सौपा। जबलपुर की शान शक्तिभवन बिद्युत मंडल के विखंडन नही किया जाये जो भाजपा सरकार ने आदेश निकला उसे तत्काल निरस्त किया जाये। डॉ जायसवाल ने कहा कुछ दिन पहले रेवन्यु ऑफिस शिफ्ट करने का आदेश निकला गया। भाजपा सरकार ने उसको तो निरस्त नही किया बल्कि अब कामर्शियल कार्यलय शिफ्ट करने की तैयारी कर ली गई। यह जबलपुर के साथ अन्याय हो रहा है। आम आदमी पार्टी जो बर्दाश नही करेगी। डॉ जायसवाल ने कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहन ने खरीद फरोख् करके सरकार बनाने में जो पैसा खर्च हुआ र्बिजली के दाम बढ़ा कर वसूलने की तैयारी चल रही आम आदमी पार्टी बिजली के दाम बढ़ने नही देगी। 4 जनवरी से जबलपुर शक्तिभवन के विखंडन के विरोध में जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन के साथ अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठगे जब तक विधुत मंडल का विखण्डन के साथ बिजली के दाम नही बढ़ेंगे भाजपा सरकार अपना निर्णय वापस नही लेती। आज के कार्यक्रम में प्रशांत चौकसे,पनव झा दीपक मयंक राज, अंकित गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।



