अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

खेत में मिली 22 वर्षीय युवक की लाश

सिहोरा क्षेत्र में घटना का दूसरा मामला

तहसील कार्यालय सिहोरा क्षेत्र में ग्राम आला सुर सिमरिया में 22 वर्षीय युवक का मृत शरीर दोपहर 12 बजे के लगभग दोपहर में मंगलवार को पाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार खितौला थाना क्षेत्र की सीमा अंतर्गत आने वाले ग्राम आलासुर सिमरिया में सी कुमार दाहिया के खेत में लगी उरदा की फसल में 22 वर्षीय अजित पिता बसंत कुमार चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी बघेली का शव चित्त अवस्था में डला हुआ पाया गया । इस घटना की जानकारी लगते ही अनुविभागीय अधिकारी श्रुतकीर्ति सोमवंशी आई पी एस थाना प्रभारी खितौला जे मसराम, सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे अपनी टीम के साथ ग्राम घटना स्थल पहुंचे और मृत शरीर को देखते हुए मर्ग कायम करते हुए जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं ।
चार दिन पहले हुई थी मृतक अजित की शादी – जानकारी प्राप्त अनुसार पाया गया कि अजित चौधरी की शादी 21/05/2021 को ग्राम अमाटा में सीमा बाई पिता तेजी लाल की पुत्री से हुआ था ।
मेंहदी भी नहीं छुटी थी हाथों की – घटना स्थल पर पड़े मृतक के हाथों में सोने की अंगूठी और हाथों में लगी हुई मेंहदी तक नहीं छूट पाई और इस प्रकार की घटना से परिवार सहित पत्नी हैरान हैं कि ये क्या हो गया ।
मृतक के शरीर में पाये गये चोट के निशान – जैसे ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने चित्त पड़े अजित के शरीर की जाँच की तो दाहिने पैर के जांघ में चोट के निशान व गले में पायेगये ।
रोड़ के किनारे लगे खेत में पाया गया अजित का शव- मृतक अजित का शव उरदा के खेत में पाया गया अब ये पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि मौत का मुख्य कारण क्या है । एक दिन पहले सिहोरा के शरदा के जंगल में मिला था 25 वर्षीय युवक का नरकंकाल और इसकी जाँच पड़ताल पूरी होती कि दूसरे दिन फिर मिला 4 दिन पहले हुई शादी वाला केश।
घटना का कारण अज्ञात- इस घटित हुई घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने तो शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए जाँच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन मौत का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है । जांच पड़ताल करने के बाद व पीएम की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88