कोविड् संकट काल में अनवरत सेवा कार्य कर रही शहरी आशा कार्यकर्ता

नरसिंहपुर। पाठक वार्ड कंदेली नरसिंहपुर में 09 कोरो ना पॉजिटिव मरीज पाए गए जिनको होने क्वारोंटाइन कर दिया गया,श्रीमती सपना राजपूत पति संदीप राजपूत शहरी आशा कार्यकर्ता द्वारा लगातार मरीजों का फॉलोअप किया गया,इन्होंने पूरी मेहनत वा लगन के साथ कार्य किया,जिसमे डाक.गौरीश सोनी जी का भी भरपूर सहयोग आशा कार्यकर्ता सपना राजपूत को प्राप्त होता रहा,डाक्टर गौरीश ने आशा कार्यकर्ता को सुझाव व दवाइयां दी, आशा कार्यकर्ता सपना राजपूत द्वारा लगातार मरीजों का फालो अप किया गया, आशा कार्यकर्ता ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए covid टीकाकरण हो या सैंपलिंग लोगो को प्रोत्साहित करती रही,लोगो के मन में कोरो ना के प्रति जो भय था और अभी है उसको दूर करती रही/ करती आ रही है,लोगो को इन सबके अलावा जागरूक भी कर रही है कि आप लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले, हाथो को बार बार धोते रहे, सावधानी रखे,कोरो ना से लड़ना है तो अपने आत्मबल को मजबूत रखे, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का भी ध्यान रखते हुए ये आशा कार्यकर्ता नियमित रूप से आयरन अनुपूरण ओर एचबीएनसी का कार्य भी कर रही है। आशा कार्यकर्ता सपना राजपूत ने अपनी मेहनत व लगन से कोरो ना से पॉजिटिव हुए अपने ससुर की भी जान बचाई,इनके ससुर का सी टी स्कैन स्कोर 24/25 था, यानि 96 प्रतिशत लंग्स में इंफेक्शन, जो कि बहुत ज्यादा था और,ऑक्सीजन लेबल 75 प्रतिशत जिसमे मरीज के बचने के चांस कम रहते है,सपना राजपूत ने जिला चिकित्सालय की अच्छी व्यवस्थाओं को देखते हुए अपने ससुर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया,इन्होंने अपने पति संदीप राजपूत के साथ मिलकर जिला अस्पताल में अपने ससुर की दिन रात सेवा की और अपने ससुर को मौत के मुंह से वापस निकाल लाई, इस दौरान 11 दिन यह अपने छोटे छोटे बच्चो से दूर रही, इसी दौरान ये मरीजों से भी मोबाइल फोन द्वारा संपर्क में लगातार बनी रही, आज सभी कोरो ना मरीज स्वस्थ है,गर्भवती महिलाओं से भी संपर्क बनाए रखी रही, इन्होंने परेशानी आने पर पर भी अपना कार्य बंद नहीं किया,ऐसे में हम सलाम करते है इनके हौसले जज्बे और मेहनत को जिन्होंने अपने कार्य दायित्व को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, इनका आज भी कहना है कि कोई भी परेशानी क्यू ना आ जाए मेहनत और ईमानदारी से अपना कार्य करना चाहिए, अपने फर्ज से पीछे कभी नहीं हटना चाहिए,मुझसे से जितनी सेवा वार्ड वासियों व आम नागरिकों की बनेगी में करूंगी,जिससे सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके।।श्रीमती सपना राजपूत को मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोरो ना योद्धा से भी सम्मानित किया जा चुका है,बेहतर कार्य के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री एन पी प्रजापति,जिला कलेक्टर द्वारा,सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
कोविड् काल में निस्वार्थ प्रेम भाव से सेवा कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता व व्यवसाई मुकेश जैन।
नरसिंहपुर। गांधी वार्ड नीलेश लॉज के पास रहने वाले समाजसेवी व व्यवसाई मुकेश जैन व उनके परिवार के लोग इस दुख की घड़ी में आमजन के साथ है,श्री मुकेश जैन प्रतिदिन गरीब अश हाय व्यक्तियो के घर जाकर जो भी मदद बनती है वो कर रहे है, व्यक्तियो को सहयोग के रूप में आटा, दाल,चावल,सब्जी के पैकेट बनाकर घर घर प्रदाय कर रहे, मुकेश जैन ने बताया कि पिछले लाक डाउन से में व मेरा परिवार निस्वार्थ रूप से सेवा कार्य कर रहा है, मानव सेवा ही परमोधर्म है, हमें अच्छा लगता है खुशी महसूस होती है जब हम किसी की निस्वार्थ सेवा करते है,मदद के साथ साथ मुकेश जैन लोगो जागरूक भी कर रहै है कि आप लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले, हाथो को बार बार धोते रहे, सावधानी रखे,कोरो ना से लड़ना है तो अपने आत्मबल को मजबूत रखे।



