जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सशक्त हस्ताक्षर की काव्य गोष्ठी संपन्न

जबलपुर दर्पण। सशक्त हस्ताक्षर की 30 वीं कविगोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद सम्पन्न हुई ၊ संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने शब्द सुमनों से सभी अतिथियों, साहित्य मनीषियों का हृदय से स्वागत किया ၊ सरस्वती वंदना हिन्दी, बुंदेली की समर्थ कवयित्री तरूणा खरे ने की ।
मुख्य अतिथि इंजी. डॉ. गायक, संज्ञीतज्ञ,समाज सेवक दुर्गेश ब्यौहार दर्शन, अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि अरुण शुक्ल, मनीष तिवारी, प्रकाश सिंह ठाकुर, सारस्वत अतिथि मंचमणि राजेश पाठक प्रवीण,मंगलभाव अजय बोपचे सिवनी, व्ययंकार अभिमन्यु जैन, एच. पी. तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही इस अवसर पर सशक्त हस्ताक्षर द्वारा दुर्गेश ब्यौहार दर्शन,डॉ. हरिशंकर दुबे, प्रकाश सिंह ठाकुर को साहित्य क्षेत्र में विशेष योगदान करने पर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए दुर्गेश जी ने भगवान श्रीराम को अपना धर्म,संस्कृति, मर्यादा का प्रेरणा स्त्रोत् बताया ।
गोष्ठी का शुभारंभ युवा कवि विवेक शैलार ने की आपने शिकायत के लहजे में वियोग श्रृंगार पर श्रेष्ठ रचना प्रस्तुत की श्रीमती प्रतीक्षा सेठी,प्रकाशसिंह ठाकुर ने माँ पर तरन्नुम में उत्तम गज़ल पढ़ी आकाशवाणी कलाकार लखन रजक ने बुंदेली में ग्रामीण परिवेश पर सुंदर रचना पढ़ी सुशील श्रीवास्तव, पूर्णिका के जनक एड. सलपनाथ यादव प्रेम,महासचिव जी. एल. जैन,मथुरा जैन उत्साही, बालमुकुंद लखेरा ढीमरखेड़ा, मनीष तिवारी को सबने खूब सराहा अनीता उपाध्याय डिण्डौरी,डॉ. मुकुल तिवारी, केशरी प्रसाद पाण्डेय वृहद की कविताएं लाजवाब रही वरिष्ठ कवि बुंदेली -हिंदी में निष्णात जयप्रकाश श्रीवास्तव की व्यंग्य से भरी कविता मुझे प्रणाम करो को सराहा गया श्रीमती जे. प्यासी ने विटप और विहग के बीच वार्तालाप कराया आकाशवाणी में बुदेली कार्यक्रम की कम्पेयर प्रभादेवी विश्वकर्मा शील, अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी,डॉ. भावना दीक्षित, सिद्धेश्वरी सराफ शीलू, संदीप खरे युवराज, कालीदास ताम्रकार काली,मीना भट्ट ने मंच को नयी ऊंचाईयाँ दी पूर्वजज पुरुषोत्तम भट्ट की गरिमामय उपस्थिति रही संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा, आभार प्रदर्शन उपाध्यक्षा डॉ. मुकुल तिवारी ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88