जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइल

इस्कॉन मंदिर वृंदावन में शहर के युवा मूर्तिकार महेंद्र प्रजापति कर रहे है भगवान की मूर्तियों का निर्माण 

संस्कारधानी जबलपुर और हम सबके लिए गौरव का विषय है कि जबलपुर के प्रसिद्ध कलाकार,मूर्तिकार प्रह्लाद प्रजापति के पुत्र महेंद्र प्रजापति वृंदावन में बनने वाले इस्कॉन मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों का निर्माण कर रहें है। विदित है कि भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ या इस्कॉन द्वारा विश्व प्रसिद्ध भगवान कृष्ण के मंदिर का निर्माण हो रहा है , जहां भगवान कृष्ण राधा सहित सनातन धर्म के लगभग सभी देवी देवताओं की सीमेंट से बनी मूर्तियों की स्थापना की जानी है, इसके लिए जबलपुर के महान मूर्तिकार प्रह्लाद प्रजापति के परिवार के सदस्य और मुख्य रूप से उनके छोटे पुत्र महेंद्र प्रजापति द्वारा लगभग सौ मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। कुछ मूर्तियां वृंदावन में ही आश्रम में रहकर निर्माण की गई है और कुछ मूर्तियों का निर्माण महेंद्र अपने निवास में कर रहे है।
इससे पूर्व भी महेंद्र अंतराष्ट्रीय स्तर पर परिवार, शहर और राष्ट्र का नाम बढ़ा चुके है। कुछ वर्षों पूर्व उन्होंने साउथ अफ्रीका प्रवास किया था जहां उन्हें मूर्तियों के निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच मिला, इसके अलावा महेंद्र जबलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज से फाइन आर्ट्स का कोर्स भी किया है जिससे उन्हें मूर्ति निर्माण में सहायता मिलती है। महेंद्र के पिताजी श्री प्रहलाद प्रजापति और उनके बड़े भाई प्रताप प्रजापति भी प्रसिद्ध मूर्तिकार है जो कई वर्षों से अपनी कला के द्वारा सुंदर सुंदर मूर्तियों का निर्माण करते आ रहे है। चाहे शारदेय नवरात्र में मां दुर्गा काली जी की प्रतिमा हो या फिर गणेश उत्सव में भगवान गणेश जी की मूर्ति। शहर के साथ साथ देश के अनेक प्रदेशों से भगवान की प्रतिमा बनाने की जिम्मेदारी प्रजापति परिवार को मिलती रही है, यह मां सरस्वती जी का आशीर्वाद ही है कि श्री प्रहलाद प्रजापति जी ने अपनी कला अपने दोनों बेटों को विरासत के रूप में प्रदान की। आजके भौतिक वादी युग में रोजगार के अनेक अवसर आ गए है लेकिन मूर्ति निर्माण के जैसे कठिन और मेहनत वाले कार्य को कला के साथ साथ अपनी आजीविका का माध्यम बनाकर जीवन यापन करना अत्यंत ही गौरव का विषय है। वृंदावन में इस्कॉन मंदिर में मूर्तियों का निर्माण लगभग समाप्त हो चुका है,और कुछ दिनों बाद मंदिर में भक्तों का दर्शन के लिए आना प्रारंभ हो जाएगा, वृंदावन ,मथुरा भारत के इस तीर्थ स्थल है जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु भारत सहित विश्व के अनेक देशों से आते है और आध्यात्म को आत्मसात कर प्रभु भक्ति में लीन हो जाते है। ऐसे में जबलपुर के कलाकारों द्वारा बनाई गई भगवान की मूर्तियों के दर्शन जबलपुर के लिए भी गौरव का विषय है। हम सभी को गर्व है कि प्रजापति परिवार के महेंद्र जबलपुर का नाम विश्व में कला के क्षेत्र में रोशन कर रहे है।
शांतम प्रज्ञा मिशन परिवार द्वारा महेंद्र प्रजापति को उनकी कला और प्रतिभा के लिए संचालक मुकेश कुमार द्वारा शुभकामनाएं दी गई तथा साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की भगवान कृष्ण से प्रार्थना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88