मोदी सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण

मण्ड़ला। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा कार्य भाजपा मंडल चिरईडोंगरी के 12 ग्राम केंद्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता कार्य , मास्क वितरण , वृक्षारोपण कार्य , दीवाल लेखन कार्य , वैक्सीनशन को लेकर लोगो के बीच जनजागरूकता का कार्य किया गया।
भरत यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष चिरईडोंगरी ने बताया कि किन किन ग्राम केंद्रों में सेवा कार्य हुए व उनके व्यवस्थाक व प्रभारी ये रहे।
इन ग्राम केंद्रों पर हुआ ये कार्यक्रम अलीपुर ग्राम केंद्र में व्यवस्थापक बालमुकुंद मण्डल महामंत्री प्रभारी मथुरा यादव पूर्व मण्डल अध्यक्ष सेवा कार्य वृक्षारोपण।
केरेगांव ग्राम केंद्र में वृक्षारोपण सेवा कार्य हुआ और व्यवस्थापक जिलेसिंह साहू बूथ अध्यक्ष व प्रभारी गोपाल जंघेला बूथ अध्यक्ष रहे।
चीजगाव ग्राम केंद्र में सेवा कार्य वृक्षारोपण व्यवस्थापक गोविंद सिंगौर बूथ अध्यक्ष प्रभारी राजेन्द्र ठाकुर मण्डल उपाध्यक्ष। रमपुरी ग्रामकेन्द्र में स्वच्छता सेवा कार्य कोय गया व्यवस्थाक गजराज ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रभारी पन्नालाल साहू बूथ अध्यक्ष रहे। जामगांव ग्राम केंद्र में वृक्षारोपण सेवा कार्य हुआ व्यवास्थापक राजेन्द्र ठाकुर मण्डल उपाध्यक्ष व प्रभारी उत्कर्ष यादव विधायक प्रतिनिधि रहे।
घटेरी ग्राम केंद्र में सेवा कार्य वृक्षारोपण हुआ व्यवास्थापक अजय मिश्रा मण्डल मंत्री प्रभारी उमाकांत सिरोठिया वरिष्ठ भाजपा नेता रहे।
सर्री ग्राम केंद्र में सेवा कार्य मे मास्क वितरण कार्य हुआ व्यवस्थाक संतोष पटेल मण्डल उपाध्यक्ष व प्रभारी चंद्रकांत सिंगौर मण्डल मंत्री रहे।
जहरमऊ ग्राम केंद्र में सेवा कार्य टीकाकरण को लेकर जनजागरूकता कार्य किया गया व्यवस्थाक रामशरण जंघेला व प्रभारी भरत जंघेला रहे। चिरईडोंगरी ग्राम केंद्र में मास्क वितरण कार्य हुआ व्यवास्थापक प्रभात साहू व प्रभारी प्रकाश कटारे पूर्व मंडी अध्यक्ष।
इंद्री ग्राम केंद्र में सेवा कार्य मे वृक्षारोपण कार्य हुआ। व्यवास्थापक तिलकराम साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष व प्रभारी मनोज तिवारी मण्डल कोषाध्यक्ष।
टाटरी ग्राम केंद्र में वृक्षारोपण सेवा कार्य हुआ। व्यवास्थापक रामकिशोर ठाकुर व प्रभारी सेवा यादव बुथ अध्यक्ष रहे। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे दिन सेवा ही संगठन को लेकर सेवा कार्य हुए। इसके पूर्व में कोविड की इस विषम आपदा में भी कार्यकर्ताओ द्वारा पीड़ित जनों को भोजन सामग्री पहुँचाने का कार्य व वैक्सीन सेंटरों में लोगो को वैक्सीनशन कराने का कार्य किया गया है।



