जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
साथी मानव जन कल्याण समिति द्वारा मानस स्कूल में आयोजित हुआ वैक्सीनेशन कैंप

जबलपुर दर्पण। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं जनमानस को सुरक्षित करने हेतु साथी मानव जन कल्याण समिति एंव पूर्व पार्षद संजय तिवारी ने टीकाकरण विभाग के सहयोग से मानस स्कूल में टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर में विशेष दीप प्रज्वलित कर प्रात: 9 बजे शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें लगभग 450से अधिक लोगों का सफल टीकाकरण हुआ। इस टीकाकरण में पधारे सभी व्यिक्तियों को मास्क लगाने एवं सैनिटाइजेशन का पालन करने के लिए कड़ाई से निर्देश भी दिए गए। प्रात:9 बजे से सांय 5.00 बजे तक चला जिससे लोग भविष्य हेतु सुरक्षित रहें। टीकाकरण के दौरान किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा। शिविर का उद्देश्य यह रहा कि सभी टीकाकरण के प्रति जागरूक हों तथा जल्द से जल्द प्रत्येक व्यक्ति कोरोना से बचने हेतु टीका लगवाये। शिविर में मुख्य रूप से साथी समिति के अध्यक्ष मनीष गोस्वामी , पूर्व पार्षद संजय तिवारी , मनोज केवट, ऋषिकेश मेश्राम,संजय चंद्रवंशी , सिद्धार्थ शुक्ला , मुकेश,हसीन खान, राजेश मिश्रा,अमित, शाहिद अली, आलोक मिश्रा, विकास गौतम,अखिकेश जाधव,राजेश पूरी अभिषेक ,मुकेश चंदेल , मनीष असाटी ,राजकुमार नामदेव, मनीष, मुन्ना साहू, मनीष साहू ,मंजू केवट,अजय तिवारी अभिषेक, पुरुषोत्तम गोस्वामी, सोनू पटेल,कमलेश यादव एवं साथी मानव जन कल्याण समिति के सभी सदस्य आदि उपस्थित हुए।



