जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पत्रकारों ने कराया कोविड वैक्सीनेशन

आज नगर परिषद मझोली के मंगल भवन में हो रहे कोविड टीकाकरण मै भाग लेकर टीका लगवाया जिनमे पत्रकार, ओमप्रकाश साहू, दीपक साहू,जितेन्द्र श्रीवास ने कोविड 19 का टीका लगवाया ओर लोगों को जागरूक किया टीका लगवाने के लिए क्यों लगवाना जरूरी है कोविड टीकाकरण भारत सरकार द्वारा कोविड संक्रमण से बचाव के लिए मानव जीवन की सुरक्षा के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदमों के साथ शुरू कोविड टीकाकरण अभियान मैं सिर्फ स्वयं के लिए दूसरे व्यक्तियों को भी स्वस्थ बनाए रखने के लिए सार्थक है। समाज को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से दिया गया सहयोग मानवीयता एवं सामाजिक दायित्व का घोतक है। कोविड टीकाकरण समय की जरूरत है।

देश में शुरू हुए कोविड टीकाकरण के परिणाम अच्छे मिले जिससे संक्रमण फैलने के काम चांस रहते हैं इस टीकाकरण से विपरीत लक्षण एवं बातें सामने नहीं आईं हैं। दरसल कोरोना पर असली जीत बीमारी का फिलहाल कम या खत्म होना नहीं अपितु उसके संक्रमण से स्वयं को सुरक्षित रखना जरूरी है और इसके लिए देश में जो रणनीति तय की गई है उसमें हम सभी को सहयोग देना होगा। इसीलिए हमें भयमुक्त होकर जीने के लिए टीकाकरण कराना होगा और सामान्य जनजीवन शुरू करने में शारीरिक रूप से मजबूत भी बनना होगा। कोविड टीकाकरण का यही सामाजिक उद्देश्य है।
ऐसा करके हम अपने देश के प्रति समर्पण भावना तो दर्शाते ही हैं साथ ही सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी कर रहे होते हैं। विज्ञान के अनुसार कहा गया है कि वायरस अपने स्वरूप को बदलते रहते हैं। हमारे देश में दिए जा रहे टीके एक्ट्राजेनेका आॅक्सफोर्ड वाले सिद्धांत बने हैं। कोविड टीकाकरण में लोगों को बिना डर के अपनी बारी आने पर उत्साह से निःसंकोच होकर कोविड टीकाकरण लगवाना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88