कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक करने जुटा जन शिक्षा केंद्र

कटनी/रीठी दर्पण। कोविड टीकाकरण को सफल बनाने और लोगो में जागरूकता लाने के लिए बड़गांव जन शिक्षा केन्द्र में बैठक आयोजित कर केंद्र प्राभारी अनूप सिंहः ओर जनशिक्षक विपिन तिवारी ने स्वसहायता समूह की महिलाओं को इसमें आगे आकर लोगो कोप्रेरित करना होगा विपिन तिवारी ने कहा कि इसमें किसी को कोई दिक्कत नही होती कोरोना से बचाव के लिए टीका लगना आवश्यक है तभी हम भयंकर महामारी से बच सकयंगे तिवारी ने बताया कि केंद्र के सभी टीचरो ने संकल्प लिया है कि सभी मिलकर लोगो को जागरूक कर इस अभियान को मजबूत करेंगे इस अवसर पर जन शिक्षक राकेश जैन कृष्ण कुमार बागरी सहायक प्रबंधक आजीविका उपस्थित थे वही आमगांव मे भी आगामी 10 जून को होने वाले बृहद कोविड वैक्सीन शिविर को सफल बनाने के लिए जनपद सीईओ प्रदीप सिंह ने स्वसहायता समूह टीचरो ओर अन्य लोगो से टीका लगवाने आगे आने की अपील की इससे कोई भी नुकसान नही है बैठक में मिल्लू चक्रवर्ती नवीन साहू मनोज शर्मा उपस्थित थे।



