जबलपुर की रोशनी जी बनी किन्नर आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान प्रकोष्ठ राष्ट्र निर्माण सेना जबलपुर जिले की जिलाध्यक्ष…..

जबलपुर दर्पण। हमें लोग घृणा की दृष्टि से देखा करते थे लेकिन राष्ट्र निर्माण सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे भाई साहब ने हमें जबलपुर जिले का जिलाध्यक्ष बनाकर जो सम्मान दिया है हम उसे कभी नही भूल पायेगें। रोशनी जी ने कहा कि हम तो नाच गा कर लोगों का दिल बहलाकर कर अपना दिन गुजारते थे। लेकिन अब हमें राष्ट्र निर्माण सेना ने सम्मान से जीने का हक दिया है। जो दायित्व मुझे दिया गया है मैं पार्टी के नियमों का पालन करते हुवे जबलपुर और जहां भी हमारे किन्नर समाज के लोग रहते है मैं उन्हें एकत्रित कर राष्ट्र निर्माण सेना को मजबूत बनाउंगी। राष्ट्र निर्माण सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यभारत जोन के प्रभारी सूरज ब्रम्हे ने कहा कि हम तो वहाँ दीपक जलाने निकले हैं जहाँ शदियों से अंधेरा है.जिनको कभी किसी राजनीतिक पार्टी ने सम्मान नही दिया राष्ट्र निर्माण सेना उनको सम्मान देकर समाज मे सम्मान के साथ जीने का अधिकार देगें। राजनीति पार्टी में ये देखा गया है कि जो नेताओ के आगे-पीछे घूम-घूम कर उनकी चमचा गिरी करते हैं। नेता उनको पदों से नवाजा करते हैं। बहुत सी राजनीतिक पार्टी में स्वाभिमानी लोग रात और दिन पार्टी के लिए मेहनत करने के बावजूद भी कभी उनको पार्षद की टिकिट नही दिया जाता। क्योंकि वे लोग नेताओं की चमचा गिरी नही कर पाते हैं। लेकिन राष्ट्र निर्माण सेना ऐसे ही स्वस्भिमानी मेहनत कश लोगों को उनके बीच से निकाल कर उन्हें राष्ट्र निर्माण सेना टिकिट देकर चुनाव मैदान में उतरेगा। और उन्हें उनकी मेहनत का सम्मान दिया जायेगा। रोशनीजी की नियक्ति से राष्ट्र निर्माण सेना के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।



