जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अधारताल गुरुद्वारा व खरे टेंट हाउस द्वारा आयोजित हुआ वैक्सीनेशन कैंप

जबलपुर। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं जनमानस को सुरक्षित करने हेतु अधारताल गुरुद्वारा व खरे टेंट हाउस एंड केटर्स के संयुक्त तत्वाधान में टीकाकरण विभाग के सहयोग द्वारा अधारताल गुरुद्वारा परिसर में टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन हुआ । प्रात: 10 बजे शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें लगभग 100 से अधिक लोगों का सफल टीकाकरण हुआ। इस टीकाकरण में पधारे सभी व्यक्तियों को मास्क लगाने एवं सैनिटाइजेशन का पालन करने के लिए कड़ाई से निर्देश भी दिए गए। प्रात: 10.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक चला जिससे लोग भविष्य हेतु सुरक्षित रहें। टीकाकरण के दौरान किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा। शिविर का उद्देश्य यह रहा कि सभी टीकाकरण के प्रति जागरूक हों तथा जल्द से जल्द प्रत्येक व्यक्ति कोरोना से बचने हेतु टीका लगवाये। शिविर में मुख्य रूप से प्रधान अधारताल गुरुद्वारा जी एस मैनी, खरे टेंट हाउस व नर्मदा सेलिब्रेशन के डायरेक्टर कपिल खरे,जी एस सोढ़ी, डी एस बल, हरदीप सिंह , प्रिंस, भरपूर सिंह आदि उपस्थित रहे। हमारा उद्देश्य यह है कि जबलपुर की आम जनमानस पूर्ण रूप से सुरक्षित रहें इस प्रण के साथ जब तक संस्कारधानी जबलपुर में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं हो जाता तब तक हम प्रत्येक क्षेत्र में कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन करवाते रहेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88