वेक्सीनेशन अभियानः पाटन एसडीएम ने किया निरीक्षण

जबलपुर दर्पण संवाददाता । कोरोना वेक्सीनेशन अभियान मे तेजी लाने के उद्देश्य को लेकर पाटन एसडीएम आशीष पांडे ने कटंगी में मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठ कर समाज में कोरोना वेक्सीनेशन को लेकर उनके मन मे जो भ्रांतियां थी मुस्लिम समुदाय के साथ बैठकर बात-चीत कर के उन सभी गलत फहमीओं को एसडीएम पाटन के द्वारा दूर किया गया,एवं वेक्सीनेशन अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया है। बैठक में मौजूद मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से कहा कि उन्हें न केवल कोरोना के टीके को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने आगे आना होगा बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को टीके लगवाने की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी । यह बैठक उप तहसील कार्यालय कटंगी में आयोजित की गई थी। बैठक के बाद एसडीएम के द्वारा कटंगी बाजार का भी भ्रमण किया,तथा छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को कोरोना के टीके लगावाने प्रेरित किया । उन्होंने स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिये व्यापारियों से कहा कि वे कुछ देर के लिये अपनी दुकानें बंद कर लें और टीकाकरण केंद्र जाकर तुरन्त वेक्सीन लगवायें । कटंगी बाजार भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी कटंगी, नायब तहसीलदार कटंगी, सीएमओ कटंगी भी मौजूद रहे।



