कल्याणी मांग रही मामा से इंसाफ

उमरिया दर्पण। भले ही समाज और सरकारें महिलाओं के सम्मान में अपनी पलकें बिछाये हो मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है, यहां सरकार की मंशा पर किस प्रकार से पानी फेरा जा रहा है और इस दुर्दशा के लिए सामाजिक लोग उमरिया जिले की मानपुर पुलिस को मान रहें है॥ प्रदेश सरकार के मुखिया ने दुष्कर्म पीड़िता को कल्याणी का नाम दिया है मगर अब वही कल्याणी अपनी व्यथा लेकर दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो चली है, उसकी न तो स्थानीय पुलिस ने फरियाद सुनी और न ही रेंज और भोपाल स्तर पर बैठे अधिकारियों ने, जिसके कारण वह पीड़िता आत्महत्या करने की बात कह रही है॥
यह है मामला:-
यह घटना है मानपुर थाने के कठार गांव के छिंदिहा टोला की जहां रहने वाली विधवा युवती के साथ गांव के ही विजय बहादुर पटेल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया जिससे युवती गर्भवती हो गई और बाद में शादी से मुकर गया। युवती थाने से लेकर एडीजी तक न्याय की गुहार लगा चुकी है लेकिन अभी तक न्याय नही मिला, पुलिस भी दे रही है धमकी, पीड़िता अब कर रही है आत्महत्या की बात। पीड़िता के मामा ने पुलिस पर आरोपी से पैसे लेकर कार्यवाई न करने का भी आरोप लगाया है। 3 माह बाद पुलिस आरोपी की तलाश करने की बात कर रही है।
युवक विजय बहादुर पटेल ने शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसको कई जगह ले जाकर गर्भपात करवाने का भी प्रयास किया लेकिन झोला छाप डॉक्टर गर्भपात कराने में असफल सिद्ध हुए। तब युवक घर से सूरत काम करने चला गया और युवती को वहां बुलाया, युवती अपने भाई के साथ सूरत भी गई। जब युवती और उसका भाई सूरत पंहुचे तो विजय बहादुर वहां से गायब हो गया। दोनो भाई बहन रोते बिलखते वापस अपने गांव आ गए। उसी दौरान लाकडाउन लग गया तो युवक भी घर वापस आ गया तब युवती के घर वाले अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में समाज की बैठक बुलाये और उसमें विजय बहादुर के परिजन 4 दिन की मोहलत मांगे लेकिन 4 दिन में कोई जबाब नही दिए। तब थक हार कर युवती के मामा पुलिस की शरण मे गए तो वहां भी 2 दिन उनको समझौता के नाम पर भटकाया गया और अंत मे 24 मार्च 2021 को मानपुर थाने में अपराध क्रमांक 112/21 धारा 376, 376 (2)(N), 313, 511, 506, 34 का प्रकरण दर्ज कर लिया गया लेकिन कोई कार्यवाई नही की गई। वहीं पीड़िता के मामा ने आरोप लगाया कि मानपुर पुलिस 2 लाख आरोपी विजय बहादुर से ले ली है इसलिए कार्यवाई नही कर रही है और हमारे द्वारा 2 बार एस पी, 2 बार महानिरीक्षक शहडोल और कलेक्टर को शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाई नही की गई। उल्टे हमारे ऊपर दबाब बनाते हैं कि 181 की शिकायत कटवा दो। हम लोग कई बार टी आई और एस पी को सूचना दिए हैं कि आरोपी गांव में है और उसका फोन चालू है लेकिन कोई नही सुनता है।
पीड़िता ने बताया कि हमारे गांव का विजय बहादुर पटेल शादी करने की बात कह कर हमसे संबंध बनाया और हमको अपने पास बुलाया बाद में नाही कर दिया हम मानपुर थाने 22 मार्च को रिपोर्ट करने गए तो वहां टी आई सहित सभी लोग समझौता करवाने में लगे रहे, दूसरे दिन भी यही किये फिर 24 मार्च को रिपोर्ट दर्ज किए मानपुर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण तो करवा दिया गया लेकिन 3 – 4 दिन हमको उमरिया दौड़ाया गया और आज तक सोनोग्राफी नही हुआ है। तब एस पी को 3 बार, शहडोल जाकर पुलिस महानिरीक्षक को 2 बार, कलेक्टर को आवेदन दिए हैं। हमने इसकी शिकायत 181 में भी किया है, अब हर जगह जाकर थक चुकी हूं, अब तो बस आत्महत्या ही बचा है जिसकी जबाबदारी पुलिस और कानून की होगी॥गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, महिला आयोग, न्यायालय सभी महिला अपराध के मामले में सक्रिय हैं और प्रदेश के मुखिया विधवाओं को कल्याणक नाम दिए और अपने आपको सबका मामा कहते हैं और उनके राज्य में उनकी कल्याणी भांजी इंसाफ न मिलने के चलते आत्महत्या के लिए मजबूर होने की स्थिति में आ गई। ऐसे में गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को चाहिए कि कार्यवाई न करने वालों के ऊपर सख्त कार्यवाई करें और भांजी को न्याय दिलवाएं।
इनका कहना है:-
हमने टीम गठित कर दी है, लोकेशन ट्रेस हो रही है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
भारती जाट – पीआरओ पुलिस एवं एसडीओपी उमरिया।



