स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने सिहोरा पहुँचे जिला चिकित्सालय अधिकारी

जबलपुर दर्पण नप्र सिहोरा। क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं जबलपुर संभाग के डॉ संजय मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुरारिया व जिला टीकाकरण अधिकारी जबलपुर ग्रामीण द्वारा सिहोरा सिविल अस्पताल का संयुक्त निरीक्षण करते हुए सभी स्वास्थ्य सेवायें का जायजा लिया अस्पताल में लैब शिशु वार्ड के अलावा अन्य नव निर्माण कार्य का बारीकी से निरक्षण किया।इस दौरान अस्पताल परिसर में लगाये हुए अग्नि फ़ायर सिलेंडर को देखकर निर्देश दिए की ये सभी खाली लटके हुए हैं इन्हें अलग कर नये लगवा कर व्यवस्थित करें इसके साथ ही समस्त स्टाप को निर्देशित किया है कि समय पर आ कर स्वास्थ्य व्यवस्था बनाये रखने में अपना योगदान दे। सिविल अस्पताल में संचालित सभी विभागों के निरिक्षण दौरान उपस्थित रहे-सिहोरा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक गायकवाड,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आर्यन तिवारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत सिविल अस्पताल के भ्रमण दौरान शासकीय चिकित्सक के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।




