डॉक्टर मैडम शहडोल गई, इधर चोरों ने चटकाया ताला

पाली थाना अंतर्गत पुराने अस्पताल के पीछे स्थित स्वास्थ्य विभाग के सरकारी मकान में निवासरत डॉ पूजा पति डॉ शिव मोहन सराफ उम्र 37 वर्ष के सूने मकान पर चोरों ने हमला बोला है,सूत्रों की माने तो इस वारदात में चोरों ने करींब लाख रुपये के जेवरात एवम नगदी पार किये है।बताया जाता है कि घटना के दौरान फरियादिया अपने पैतृक घर शहडोल गयी थी,वही कुछ दिनों से पति डॉ शिव मोहन भी किसी विभागीय प्रशिक्षण में जिले से बाहर थे,इसी दौरान चोरों ने सूने मकान में हाथ साफ किया है।फरियादिया चिकित्सक की शिकायत पर पाली पुलिस पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रम 300/21 धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस इस मामले में संदेहियों से पूछताछ कर रही है,वही चोरों की शिनाख्ती को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है,देखना होगा चोरी की इस वारदात का कब तक खुलासा हो पाता है। विदित हो कि हाल के वर्ष में कोतवाली थाना अंतर्गत स्थानीय शासकीय चिकित्सक प्रमोद द्विवेदी के सरकारी मकान में भी लाखों की चोरी हुई थी,जिसका कोई भी सुराग पुलिस को अबतक नही लग सका है।इसके अलावा भी चोरियों की अलग अलग थानों में पेंडेंसी यथावत है,जो पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बनी हुई है।



