जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भ्रामक प्रचार से न रोके जबलपुर का विकास

जबलपुर। डुमना गधेरी में बनने वाली ग्रीन स्पोर्ट्स सिटी के स्थल का निरीक्षण करने जबलपुर के 14 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। जबलपुर में प्रस्तावित ग्रीन स्पोर्ट्स सिटी का निरीक्षण जबलपुर सराफा एसोसिएशन ,मछरहाई व्यापारी संघ ,नॉर्मल स्कूल रोड व्यापारी संघ ,कोतवाली व्यापारी संघ गंजीपुरा व्यापारी संघ, बेंगल एवं इमिटेशन व्यापारी संघ, महावीर मार्केट व्यापारी संघ सिविक सेंटर, जबलपुर एप्पल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन कछियाना व्यापारी संघ लॉर्डगंज व्यापारी संघ ,खजांची चौक व्यापारी संघ ,जबलपुर हार्डवेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियो ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

जबलपुर के व्यपारिक संगठन के लोगो ने डुमना गधेरी में पहुँचकर देखा
उसके पश्चात प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जिस भूमि पर ग्रीन स्पोर्ट सिटी का प्रोजेक्ट आना है वहां कोई भी झाड़ नहीं है वृक्ष नहीं है, और वहां खेती भी नहीं होती है।व्यापारियों ने कहा हम सभी व्यापारी संगठन उन सभी लोगो से कहना चाहते हैं जो इस प्रोजेक्ट के स्थल का विरोध कर रहे हैं कि आप भ्रामक और झूठी बाते कर जबलपुर के विकास को न रोके और जो भी ग्रीन स्पोर्ट्स सिटी के उस स्थल का विरोध कर रहे है वह स्थल का निरीक्षण करें फिर अपनी बात रखे।

व्यापारियों ने कहा की जबलपुर के विकास और युवाओ के भविष्य के लिए यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा ग्रीन स्पोर्ट्स सिटी बनने से जबलपुर के व्यापार को भी गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।ग्रीन स्पोर्ट्स सिटी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष राजा सराफ, राजेश सराफ सुशील सोनी ओम सोनी बालकृष्ण सराफ, मछरहाई व्यापारी संघ से अध्यक्ष मंजेश जैन, कोतवाली व्यापारी संघ से राकेश अग्रवाल, केके चौरसिया फैजल भाई, नॉर्मल स्कूल गंजीपुरा व्यापारी संघ से मोनू साहू गंजीपुरा मेन रोड व्यापारी संघ से प्रवीण जैन रिटेल कपड़ा व्यापारी संघ से अमित जैन , सिविक सेंटर व्यापारी संघ से प्रशांत जैन, हार्डवेयर व्यापारी संघ से पप्पू सिंघवी, जय मां एसोसिएशन से मोनू भाई, अनुराग जैन, बैगल एसोसिएशन से सुशील आडवाणी, अभिषेक जैन, व्यापारी मोर्चा से शशिकांत सोनी, अमित साहू सहित 14 व्यपारिक संगठनों के प्रतिनिधियो द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88