संचालक अनुसंधान सेवायें डाॅ. पी.के. मिश्रा सेवानिवृत्त

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनंदन एवं विदाई समारोह में सेवानिवृत्त संचालक अनुसंधान सेवायें डाॅ. पी.के. मिश्रा को कुलपति डाॅं. प्रदीप कुमार बिसेन ने शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदित किया। डाॅ. मिश्रा ने अधिष्ठाता कृषि संकाय डाॅ. धीरेन्द्र खरे को संचालक अनुसंधान सेवायें का कार्यभार सौंपा। डाॅं. मिश्रा ने लगातार 41 वर्षो तक विभागाध्यक्ष, कुलसचिव, अधिष्ठाता एवं संचालक सहित महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सफलतम सेवायें प्रदान की हैं। उन्होेंने एक कुषल कृषि अर्थषास्त्री, वैज्ञानिक, प्राध्यापक एवं प्रषासनिक आदि क्षेत्रों में उच्च कीर्तिमान स्थापित किये। अभिनंदन पत्र का वाचन डाॅं. हरिओम शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति अनुपमा वर्मा एवं आभार प्रदर्षन डाॅं. दीपक राठी ने किया। इस दौरान कुलसचिव रेवासिंह सिसोदिया, लेखानियंत्रक व्ही.एस. बाजपेयी, संचालक विस्तार सेवायें डाॅ. डी.पी. शर्मा, संचालक शिक्षण डाॅ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डाॅ. दीप पहलवान, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डाॅं. अतुल कुमार श्रीवास्तव, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डाॅं. ए.के. भौमिक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅं. अमित शर्मा, उपकुलसचिव (परीक्षा) डाॅं. आर.के. समैया, आईपीआरओ डाॅ. मुमताज अहमद खान, विभागाध्यक्ष डाॅ. पी.के. अवस्थी, तकनीकी प्रषासनिक अधिकारी डाॅ. अनय रावत, सुरक्षा अधिकारी डाॅ. योगेष मोहन शर्मा सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक और कर्मचारीगण शामिल रहे।



