जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कछुओं का व्यापार करते पकड़े गये युवक

मनीष श्रीवास जबलपुर न्यूज़। वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने दो दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं. इस दौरान तीन तस्करों की भी गिरफ्तार किया गया है. तस्कर कछुओं को बेचने की फिराक में थे ।
लोगों में बढ़ रहा कछुआ पालने का शौक – धन कुबेर देव लालश व घरों में उत्सुकता के कारण आजकल कछुए पालने का शौक लोगों में बढ़ता जा रहा है । लोग दुर्लभ किस्म के कछुए पाल रहे हैं । इनको खरीदने के लिए लोग मनमाने पैसे भी खर्च कर देते हैं. इसी लालच में तस्कर पुराने बड़े और अनोखी बनावट के कछुए खोजते हैं. रविवार को जो कछुए बरामद हुए हैं, वह बेहद सुंदर हैं. इनके ऊपर जो आकृतियां बनी हैं, वह नायाब हैं इसलिए इन कछुओं की कीमत अच्छी मिलती है । दस हजार रुपये से लेकर अधिक्तम 50,000 रुपये तक बिक जाता है एक कछुआ वन विभाग की टीम को तस्करों से मिली जानकारी के अनुसार यदि सही खरीदार मिल जाए तो एक कछुआ 50,000 रुपये तक बिक जाता है. हालांकि कछुए खरीदना और बेचना दोनों ही गैर कानूनी है । इस दौरान वन विभाग की टीम ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया । साथ इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
बरगी नगर क्षेत्र से पकड़े हुऐ थे कछुए-आरोपियों से पूछताछ करने के दौरान उन्होंने बताया कि ये कछुए बरगी नगर से पकड़े थे. इसी तरह का एक मामला कुछ दिनों पहले भी सामने आया था जब वन विभाग ने तीन कछुए बरामद किए थे. बीते कुछ वर्षों से कछुआ पालना शुभ माने जाने लगा है. बस इसी मान्यता के बाद से कछुए संकट में आ गए हैं. ज्यादातर लोग इनको घरों में रखते हैं । जबकि कछुआ एक खुले पानी का जीव है. इसे बंद वातावरण में पालना प्रकृति के खिलाफ है। इस प्रकार से देखा जाये तो वन क्षेत्र में जितने भी नभचल थलचल के छोटे जीव जंतुओं की सुरक्षा व्यवस्था घटती नजर आ रही हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88