पेट्रोल-डीजल-गैस मूल्य वृद्धि एवं महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस की पदयात्रा आज

पेट्रोल, डीजल, गैस मूल्य वृद्धि एवं लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा आज 10 जुलाई शनिवार को सुबह 11:30 बजे से भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ सद्बुद्धि पदयात्रा आयोजित की जा रही है, यह पदयात्रा टाउन हॉल स्तिथ गांधी प्रतिमा से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए तिलवारा स्तिथ गांधी स्मारक में समाप्त होगी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रिज़वान अली कोटी एवं कपिल भोजक ने कहा है कि टाउन हॉल स्तिथ महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद युवा कांग्रेसी ओमती चौक, करमचंद चौक, राजीव गांधी चौक, तीन पत्ती चौक, ब्लूम चौक, छोटी लाइन फाटक, दशमेश द्वार, आमनपुर, बीटी तिराहा, आंनद कुंज, गढ़ा थाना, मेडिकल चौक, सगड़ा, ज्ञान गंगा कॉलेज होते हुए गांधी स्मारक तिलवारा तक कुल 14 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा का उद्देश्य बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ लोगों में जागरूकता पैदा करना है।



