डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
राठौर समाज की आवश्यक बैठक रविवार को

डिंडोरी,दर्पण न्यूज। जिले के राजपूत राठौर समाज की अति आवश्यक बैठक कल रविवार को सुबह लगभग 11 बजे से जिला मुख्यालय के समनापुर रोड स्थित एक निजी मकान में रखी गई है। जानकारी में बताया गया कि बैठक में सामाजिक गतिविधियां सहित आगामी दिनों में आने वाले वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती समारोह आयोजित करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में ज़िले भर से सभी सजातीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर अपने-अपने विचार व्यक्त करने को कहा गया है।



