जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर 14 को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

जबलपुर दर्पण। खालसा पंथ के सृजक, हिन्द के रखवाले, शाहे शहंशाह, दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाशोत्सव की जोरदार तैयारियों के साथ ही नगर में कार्यक्रमों का दौर जारी हो गया है । रविवार 14 जनवरी को गुरुद्वारा प्रेम नगर से एक भव्य नगर कीर्तन चल समारोह निकाला जाएगा जोकि गोरखपुर होता हुआ गुरुद्वारा सदर में समाप्त होगा । सदर में आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्रृंखला बध्द् श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हुए इसके साथ ही यहां साध संगत द्वारा कारसेवा के माध्यम से केसरिया निशान साहिब लहराने की श्रद्धापूर्वक सेवा की गई । रागी जत्था भाई महेंद्रपाल सिंह, भाई दिलीप सिंह दर्दी ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से गुरु जी का यश अर्चन किया और मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सतनाम सिंह ने सर्वत्र के भले की अरदास संपन्न करवाई । इस मौके पर साथ संगत के साथ ही प्रभजोत सिंह, लखबीर सिंह पंडित मदन दुबे ,कौमी सिंह, रणवीर सिंह वालिया, हरइंदर सिंह रेखी, कुलदीपसिंह, मंगत सिंह इत्यादि गणमान्यजन शामिल रहे। मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह भोगल ने बताया कि आगामी 17 जनवरी को उप नगरीय क्षेत्र रांझी एवं 21 जनवरी को गुरुद्वारा प्रेमनगर मैदान में गुरु गोविंद सिंह जयंती प्रकाश उत्सव के रूप में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी । इसमें देश-विदेश के प्रख्यात रागी जत्थे कथाकार एवं गुरुवाणी मीमांसकगण शिरकत करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88