शोक सभा आयोजित कर स्व.मुकेश पारस के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की

जबलपुर दर्पण। अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ जबलपुर एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने आज 9 दिसंबर को सायं 5:00 बजे राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह प्रतिमा स्थल गोंडवाना चौक जबलपुर पर स्वर्गीय मुकेश पारस के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदनाएं प्रकट की और उनके परिवार जनों पर जो दुख हुआ है उसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें ऐसी परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की। आज की शोक सभा में विशेष रूप से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय हिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा परिसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कापसे, मुक्तेश्वर राव महासचिव, सुखदीन कटारे, अनिल धनगर ,जय केवट, ममता मलिक, मुन्ना ठाकुर, ब्रजकिशोर ग्रावकर, किशोरीलाल बढ़ेल, लक्ष्मण बढ़ेल,घनश्याम यादव, बलकृष्ण उइके, महिपाल आर्मो, गयाप्रसाद धुर्वे , जगदीश नन्हेट और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।



