गुरुवाणी की गूंज के बीच मनाया नववर्ष

जबलपुर दर्पण। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार गोरखपुर में आज नानकशाही संवत 555 के अनुसार नववर्ष पर भव्य कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर का आयोजन किया गया इसके साथ ही चैत्र महीने की पवित्र संगरांद भी मनाई गई । इस मौके पर जहां गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली से पधारे हजूरी रागी जत्था भाई सतपाल सिंह एवं महेंद्र पाल सिंह ने मनोहारी कीर्तन किया वहीं दूसरी तरफ पंथ के पंज प्यारों की अगुवाई में 21 श्रद्धालुओं को गुरुवाणी मंत्रोच्चार के बीच अमृतपान कराकर गुरु की दीक्षा प्रदान की गई । मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरजीत सिंह खालसा ने सरबत के भले की अरदास संपन्न कराई एवं साथ संगत को नव वर्ष की हार्दिक मंगलकामनाएं भी दीं । गोरखपुर प्रधान साहिब राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने आभार व्यक्त किया सचिव परमवीर सिंह सैनी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया इस मौके पर सोनू सलूजा मिक्की आहूजा आनंदपाल जस्सल हरजीत सिंह सूदन सहित सैकड़ों की संख्या में साध संगत की उपस्थिति रही ।



