कटंगी की प्रसिद्ध दरगाह में पाटन विधायक अजय विश्नोई की जानिब से सन्दल चादर पेश की गई

जबलपुर दर्पण।| महाकौशल के प्रसिद्ध उर्स अक़दस कटंगी की दरगाह हज़रत सैय्यद ज़िन्दा शाह वली-ए-कामिल के शानदार 75 वे सालाना उर्स के मुबारक मौके पर हज़ारों ज़ायरीनों की मौजूदगी में पाटन विधायक अजय विश्नोई की जानिब से मज़ारे-अक़दस पर सन्दल चादर का नज़राना पेश किया गया, विधायक अजय विशनोई की ओर से उनके पुत्र द्वय डॉ. अविजित विश्नोई, अनिरुद्ध विश्नोई, प्यारे साहब, अमिताभ साहू व अन्य सैकड़ो लोगो ने कटंगी दरगाह आस्ताने में अकीदत के फूल, सन्दल चादर पेश करते मुल्क और ख़ासतौर पर सूबा मध्यप्रदेश की सम्पन्नता, खुशहाली, सुख-शांति व आपसी भाईचारा, प्रेम व सौहार्द कायम रहने की दुआ मांगी गई।उर्स में हिंदुस्तान के मशहूर नामवर क़व्वाल रईस अनीस साबरी ने अपनी सुरीली और खनकती आवाज़ से हम्द, नात, मनकबत पेश करते ज़ायरीनों का दिल जीतकर उन्हें वाह-वाह करने मजबूर कर दिया, कटंगी उर्स कमेटी के निगरा ज़हीर पहलवान, मोहम्मद यासीन, सलीम मासाब, डॉ असलम, मोहम्मद रफीक, डॉ, क़ासिम, मोहसिन खान,फ़िरोज़ खान,हकीम भाई, तस्लीम भाई, डर.डब्लू,मुकीम खान, मक़सूद जमादार, रज़्ज़ाक मामू, जाहिद- सगीर ठेकेदार, न्याज़ कबाड़ी, नवाब लाइट, मो.सईद, मुन्ना भाई, उर्स कमेटी अध्यक्ष मो.हन्नान, मो.राशिद,इदरीस,फरीद, खुर्शीद, नाज़िम,शाहिद,खलील,आबिद, मेहबूब,असलम खान आदि ने विशिष्टअतिथि डॉ. अविजित विश्नोई के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट की कलाकृति क़व्वाल रईस अनीस साबरी को तोहफे में देते शानदार कलाम सुनाने पर हौसला अफजाई की गई
उर्स के मुबारक मौके पर डॉ. अविजित विश्नोई, अनिरुद्ध विश्नोई, प्यारे साहब, अमिताभ साहू, सुहेल अनवर, मोहम्मद शमीम, इखलाक खान, महफूज़ बबलू, तशकील फारान, अमीर हमज़ा सहित हज़ारों लोग उपस्थित थे।


