जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सृष्ट‍ि के सृजन काल और जल मास को मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल ने उत्साह से मनाया

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल के तत्वावधान में सृष्ट‍ि के सृजन काल व जल मास के रूप में पहचान रखने वाले सावन को रामपुर स्थि‍त महिला मंडल क्लब में उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष डा. अंजना तिवारी ने कहा कि श्रावण मास श‍िव अर्थात कल्याणकारी है। श‍िव जी कैलास में रमते हैं। कैलास का अर्थ है शांति प्रदान करने वाला। जो आनंद और उत्सव का प्रतीक है। इस अवसर विद्युत मंडल महिला मंडल की सदस्यों ने हरे परिधान के साथ सोलह शृंगार धारण कर के कार्यक्रम को मनमोहकता प्रदान की।
जल समस्त जगत का आधार- डा. अंजना तिवारी ने कहा कि जल समस्त जगत का आधार है। शिव के आठ रूप ही समस्त पर्यावरण का प्रतीक है। इन्हीं तत्वों की अंतः क्रिया से समस्त सृष्टि या पर्यावरण का प्रसार हुआ। अतः सभी शिवमय अर्थात मंगलमय हैं। शिव का अर्थ है कल्याण। ‘शि’का अर्थ है पापों का नाश करने वाला एवं ‘व’ का अर्थ है देने वाला। इस प्रकार श्रावण मास में सम्पूर्ण वातावरण शिव तत्त्व का चरम होता है। जो सहजता से उपलब्ध होता है। यह मास भगवान शिव के पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
सावन के गीत गाए गए-महिला मंडल की सदस्यों ने सावन के गीत गा कर और मजेदार खेलों में भाग ले कर कार्यक्रम को बहुआयामी बना दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष नीता दीक्षित, सह सचिव कविता निगम, डॉ. ज्योति परवार, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, प्रतिभा पाणी, सुजाता सिंह, प्रतिभा पटेल एवं क्लब की अन्य सदस्य उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88