समिति के अध्यक्ष पद का पदभार किया ग्रहण

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेष शासन, उच्च षिक्षा विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के आदेशानुसार शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन जिला जबलपुर में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर श्री बलराम यादव पिता श्री इन्द्रकुमार यादव, तहसील पाटन, जिला जबलपुर, म0प्र0 का मनोनयन किया गया है। जिसके अंतर्गत श्री बलराम यादव जी द्वारा महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। जनभागीदारी अध्यक्ष श्री बलराम यादव जी के द्वारा महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को स्वयं के बारे में अवगत कराते हुए महाविद्यालय के विकास हेतु आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



