महिलाओं द्वारा किया गया पौधों का रोपण

जबलपुर दर्पण। पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए वर्षा ऋतु में कर्मठ संस्था द्वारा गोहलपुर स्थित संस्कार परिसर में क्षेत्र की महिलाओं एक कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी संख्या मे पौधा रोपण किया। पौधा रोपण में कॉलोनी निवासियों ने भी अपना सहयोग दिया। आबिद खान द्वारा बताया गया कि महिलाओं द्वारा आम, अमरूद, नीम, कदम, अशोक, गुलमोहर, पीपल, गूलर, आदि के पौधे लगाए गए, ये पौधे आगे भी सुरक्षित रहे ये सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर कर्मठ संस्था की अध्यक्ष बलविंदर बदान, रीना आहूजा, शबीना खान,ट्विंकल मेहता, रश्मि, रजनी, रेखा दुबे,पूजा, वैष्णवी, लक्ष्मी,सोनम,अंशु, नोशीन अंजुम, सारका अंजुम, फरहत नाज़, सोनिया सिद्दीकी आदि उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



