धर्म जागरण के उद्देश्य से हुआ धार्मिक कार्यक्रम

श्री विश्वकर्मा महिला संगठन ने किया सुन्दरकाण्ड
जबलपुर दर्पण। श्री विश्वकर्मा महिला संगठन मप्र के द्वारा पाट बाबा मंदिर परिसर में सुन्दर कांड, भजन उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन धर्मजागरण और महिलाओं को धर्म से जोडऩे के उद्देश्य से किया गया, ताकि संस्कृति और धर्म के प्रति सभी का लगाव सदा बना रहे।
इस संबंध में संगठन की अध्यक्ष नम्रता विश्वकर्मा ने बताया कि समाज की सहभागिता से कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं एवं समाजिकबंधु उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन में अतिथियों में माला राकेश सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, समरसता सेवा संगठन से संदीप जैन, आभा साहू, श्वेता सिंह, संगीता विश्वकर्मा, शिवकली मालवीय, उमा विश्वकर्मा, अंजू, स्वाती, सीमा, कृष्णा, मीरा, पूजा, विमलेश,रचना, माधुरी, सरिता, छाया, संगीता, इशरा, विनीता, प्रभा, निशा, पुष्पा, कविता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।



