जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी का निधन
जबलपुर दर्पण। रादुविवि में संस्कृत के पूर्व विभागाध्यक्ष आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी ( पूर्व निदेशक, कालिदास अकादमी उज्जैन, संस्कृत एवं पालि प्राकृत के राष्ट्रीय कोटि के विद्वान) का आज प्रातः देहांत हो गया । उनकी अंतिम यात्रा कल सोमवार, 8 जुलाई 2024 को पूर्वान्ह में उनके निवास जेडीए एच आई जी, मुस्कान प्लाजा के पीछे, रामेश्वरम, एम आर फोर रोड, जबलपुर से ग्वारीघाट मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।



