बिहार

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर राजद ने उठाए हस्ताक्षर को लेकर सवाल

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोमवार (30 मार्च, 2026) को एमएलसी पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके इस्तीफे के अगले ही दिन राजद (RJD) के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने इस्तीफा पत्र के हस्ताक्षर को लेकर सवाल खड़े किए हैं और इसकी जांच की मांग की है।

सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,
“छोटे पद का भी इस्तीफा ऑथराइज्ड पर्सन के सामने देना होता है, अतः जांच होनी चाहिए कि इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर असली है या नकली।”

हालांकि पोस्ट में कहीं भी नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया गया, लेकिन राजनीतिक संकेत स्पष्ट रूप से उन्हीं की ओर माना जा रहा है।

संजय गांधी लेकर पहुंचे थे इस्तीफा पत्र

राजद द्वारा यह सवाल इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि विधान परिषद में नीतीश कुमार का इस्तीफा पत्र जदयू एमएलसी संजय गांधी द्वारा पहुंचाया गया था। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने इस्तीफा पत्र उन्हें सौंपकर भिजवाया था, जिसे विधान परिषद द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद राजद की प्रतिक्रिया को राजनीतिक रणनीति और दबाव बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

अशोक चौधरी पर भी साधा निशाना

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान जदयू नेता अशोक चौधरी भावुक होकर रोते नजर आए थे। इसे लेकर भी सुनील कुमार सिंह ने बिना नाम लिए तंज कसते हुए लिखा,
“ब्लूटूथ बच्चा के घड़ियाली आंसू का मतलब क्या है? जो पूरी पटकथा का असली साजिशकर्ता में एक है!”

राज्यसभा जाने की तैयारी में नीतीश कुमार

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल उन्होंने केवल एमएलसी पद छोड़ा है।

राजनीतिक गलियारों में अब नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से कब तक इस्तीफा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88