जबलपुर दर्पण

हनुमान जी जन्मोत्सव पर सिहोरा नगर में विशाल वाहन रैली ,2 अप्रैल को महाआरती एवं भंडारे का आयोजन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। सिहोरा नगर में आगामी 2 अप्रैल दिन गुरुवार को हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव की विशाल वाहन रैली प्रति वर्ष अनुसार 2 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को सुबह 08:30 बजे बाबा शाला से प्रारंभ होकर मझौली बायपास, गाड़िया मोहल्ला,झंडा बाजार,आजाद चौक,गौरी तिराहा,नया बस स्टैंड से वापस बाबा शाला पहुंच कर कटरा मोहल्ला,झंडा बाजार, कॉल भैरव चौक,महावीर चौक,मैना कुआं,हरदौल मंदिर, बाबाताल से पेट्रोल पंप तिराहा,फोर लेन, पहरेवा अनाज मंडी,खितौला बाजार,रेलवे क्रॉसिंग से पान उमरिया रोड,विंध्य वासिनि मंदिर से मझगवा बायपास से नरसिंह मंदिर, बारां मोहल्ला,तुलसी मानस मंदिर,रेलवे क्रॉसिंग, खितौला बस स्टैंड,पेट्रोल पंप तिराहा से बाबा ताल होते हुए पुराना बस स्टैंड सिहोरा में महा आरती एवं विशाल भंडारा प्रसादी के साथ हिंदू महाकुंभ के रूप में संपन्न होगी, सम्पूर्ण रैली मार्ग को झंडो के साथ भगवामय भी किया गया है साथ ही समापन स्थल को भव्यता देने का प्रयास समिति द्वारा किया गया है l समिति ने युवाओं,बुजुर्गों के साथ हिंदू समाज के हर वर्ग से,हर वार्ड की दुर्गा उत्सव समिति से , सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक संगठनो से इस रैली भव्य दिव्य और सफल बनाने के लिए सभी लोगों से एकजुटता के साथ संकल्पित होकर सम्मिलित होने के लिए आव्हान किया है। और मातृशक्ति से अनुरोध भी किया है कि यथासंभव प्रभु की रैली का पुष्पवर्ष कर स्वागत करें l इस विशाल वाहन रैली में सम्मिलित होने वाले सभी सनातनियों से हिन्दू उत्सव समिति की अनुशासनात्मक अपेक्षाएं भी है जैसे रैली का संचालन सबसे आगे श्री हनुमान जी का वाहन करेगा कृपया इस वाहन के आगे कोई भी ना चले ,कोई भी हथियार जैसे तलवार इत्यादि रैली में लेकर ना चले,झंडा केवल बांस में लगाकर चले,लोहे या स्टील के पाइप का उपयोग बिल्कुल ना करे,बांस की ऊंचाई भी सीमित हो l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88