सिहोरा में कांग्रेस का प्रदर्शन: महंगाई के खिलाफ राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार शहर ,जिला , ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ब्लॉक के द्वारा ज्ञापन सौंपा सौंपा गया। ब्लॉक जिला काग्रेस द्वारा वर्तमान सरकार ने
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में भारी वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में मंगलवार को जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ज्ञापन सौंपा गया। देखा जाए तो वर्तमान में आम जनता पहले से ही महंगाई से परेशान है। ऐसे समय में सरकार की नीतियों और केंद्र की सरकार के निर्णयों ने जनता पर अतिरिक्त बोझ और भार डाल दिया है। जिस प्रकार से रसोई गैस, बिजली और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम नागरिक का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के द्वारा इस जनविरोधी नीति के खिलाफ जनता की आवाज़ के लिए कदम उठाएगी।
सिहोरा नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के द्वारा महामहिमा राजपाल मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी ज्योति परस्ते सिहोरा के नाम ज्ञापन सौंपा गया । उन्होंने ज्ञापन के दौरान मांग रखी हैं कि गैस सिलेंडर के रेट में वृद्धि पर रोक लगाई जाए। गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कमी है जिसे सुधार किया जावे । गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी चालू की जावे । बिजली के दरों में अप्रशासित मूल्य विधि में तत्काल रोक लगाई जावे। डीजल पेट्रोल की कमी में सुधार कर आपूर्ति निश्चित रूप से सुनिश्चित की जावे। एमएस पी दर पर किसानों की उपज मूल की खरीदी की जाए। खितौला रेल्वे ओवर ब्रिज का लोकार्पण अतिशीघ्र क्रिया जाय ।किसानों से बैंक द्वारा ऋण वसूली एक माह के लिए स्गागतित की जावे। बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए किसानों का गेहूं₹3000 प्रति कुंतल में खरीदी की जावे । धान खरीदी में₹15 प्रति कुंतल तुलाई का पैसा सीधे किसानों के खाते में वापस किया जावे । उपयुक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जावे । अन्यथा कांग्रेस द्वारा पार्टी उग्र आंदोलन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपते के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के अध्यक्ष बिहारी पटेल ,पवन सोनी नगर अध्यक्ष , वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीमती मंजू मिश्रा, आलोक पांडे पार्षद, राज कुमार बिरहा, रामलोचन कोल पूर्व पार्षद, रमेश पटेल पार्षद, लल्लू लाल पाठक , राजेश पटेल , राजेश चौबे पार्षद, मनीष खमरिया ,ओम नारायण श्रीवास्तव ,नरेंद्र सिंह, अमन यादव ,डब्बू पाठक ,मनीष शुक्ला, दिवाकर, उमाकांत चौरसिया , कांग्रेस पार्टी के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया।



