स्कूल गए शिक्षक दो दिनों से लापता

जबलपुर/सिहोरा। ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को गये घर से स्कूल फिर वापस नहीं लौटे। पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि शुक्रवार दिनांक 23/7/2021 को घर से माध्यमिक शाला रिठौरी स्कूल गये हुये थे। जब देर शाम घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया गया लेकिन फोन नही लग रहा था। घर के लोग काफी परेशान हो गए और आसपास सम्पर्क कर जानकारी ली जब कही नहीं उनका पता चला तो पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सिहोरा थाने में शनिवार को 24/07/2021 को गुमइंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। माध्यमिक शाला स्कूल में थे पदस्थ – माध्यमिक शिक्षक श्री मेंबर पटेल की जानकारी नहीं मिल पा रही। बताया गया है कि शाला परिसर से लगभग 1 बजे के दौरान निकलने के बाद से लापता हैं। इससे परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं । वहीँ पीड़ित परिवार के सदस्यों ने जानकारी मिलने व प्राप्त होने पर पीड़ित परिवार के सदस्यों और सिहोरा पुलिस थाने में 09575291775 जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश



