33 स्टेशनों के 96 प्लेट फार्मों पर लगाए गए कोच गाइडेंस सिस्टम

पमरे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं में ज्यादा से ज्यादा विस्तार किया जा रहा है। पमरे महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता के निर्देशन और मण्डल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में यात्रियों की सुविधाओं के लिए हमेशा हीनयी प्रणाली और नयी तकनीक का विस्तार किया जाता है। पमरे ने अपनी यात्रियों की सुविधाओं के लिए इसी कड़ी में स्टेशनों के प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस सिस्टम (बोगी डिस्प्ले बोर्ड) लगाए गए। इससे यात्रियोंको समय से अपने निर्धारित कोच के पास पहुंचकर गाड़ी में चढ़ने में महत्वपूर्ण सुविधा एवं जानकारी प्राप्त हो रही है अर्थात गाड़ी के प्लेटफार्म पर आने से पहले ही सिस्टम में कोच की स्थिति प्रदर्शित होने लगती है। पमरे ने माहजून 2021 तक 33 महत्वपूर्ण स्टेशनों के 96 प्लेटफार्मों में कोच गाइडेंस सिस्टम स्थापित किये।
इस प्रकार जबलपुर मण्डल के 13 स्टेशनों पर 35 प्लेटफार्म में , भोपाल मण्डल के 08 स्टेशनों पर 30 प्लेटफार्म में एवं कोटा मण्डल के 12 स्टेशनों पर 31 प्लेटफार्म में नवीन कोच गाइडेंस सिस्टम (बोगी डिस्प्ले बोर्ड) लगाकर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार किया है।
जबलपुर मण्डल के 13 स्टेशन:-जबलपुर, मदनमहल, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, कटनीसाउथ, कटनीमुड़वारा, दमोह एवं सागर स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगें।
भोपाल मण्डल के 08 स्टेशन:-भोपाल, बीना, इटारसी, हबीबगंज, विदिशा, होशंगाबाद, संत हिरदारामनगर एवं हरदा स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगें।
कोटा मण्डल के 12 स्टेशन:-कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी, बयाना, भरतपुर, रामगंजमंडी, विक्रमगढ़ आलोट, शामगढ़, भवानीमंडी, श्रीमहाबीरजी, हिण्डौनसिटी एवं सोगरिया स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगें।
पश्चिम मध्य रेल वर्ष 2021-22 में अन्य प्लेटफार्मों जबलपुर मण्डल के मैहर, कटनी एवं कटनी मुड़वारा और कोटा मण्डल के बूँदी, भवानीमंडी, दकनियातलाव एवं लाखेरी स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगाने की योजना है।
पमरे द्वारा आनेवाले समय में यात्री सुविधाओं के लिए सभी स्टेशनों पर इस प्रणाली को लगाने का प्रयास रहेगा। इस पर आगे और गति से कार्य किया जा रहा है।पमरे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करते हुए सभी छोटे-छोटे स्टेशनों पर लगाने का प्रयास रहेगा।



