यूरो ब्रांड प्लांट एवं औद्योगिक क्षेत्र हरगढ से निकलने वाली ओवरलोड गाड़ियां बनी आम जनता के लिए जी का जंजाल

जबलपुर/सिहोरा। जबलपुर जिले की सिहोरा औद्योगिक क्षेत्र हरगढ में आज से नहीं विगत कई वर्षों से बड़े पैमाने पर यूरो ब्रांड प्लांट जैन माइंस ब्रोकन हिल एक दिन और रात में सैकड़ों गाड़ियां ट्रक ट्राला हाईवा दिनभर लोडिंग एवंम अनलोडिंग के लिए निरंतर यूरो ब्रांड प्लांट में बने रहते हैं वही से ओवरलोड गाड़ियां भी निरंतर दिन और रात धड़ल्ले से निकलती है वहीं ग्रामीणों एवं नगर वासियों ने बताया कि यूरो ब्रांड प्लांट से निकलने वाली ओवरलोड गाड़ियां तो सड़क से निकलती है साथ में ओवरलोड मटेरियल जो कि रास्ते पर गिर जाता है । उसका ना तो कोई प्लांट संचालक ध्यान देता है ना ही स्थानीय प्रशासन । जबकि देखा जाये तो इस बारिश के मौसम में सड़क पर गिरी मटेरियल से टू व्हीलर थ्री व्हीलर गाड़ियां स्लिप होकर नीचे खेतों पर चली जाती हैं जिससे की अनेकों राहगीर घायल हो चुके हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है ।
यूरो ब्रांड प्लांट से निकलने निकलने वाली ओवरलोड गाड़ियों को ना आज तक प्रशासन ने रोकना उचित समझा ना ही पुलिस विभाग ने कभी इस तरफ झांक कर देखा तक नहीं ।वही ग्रामीणों एवं नगर वासियों की माने तो ओवरलोड गाड़ियों से निकता मटेरियल जी का जंजाल बन चुका है यह खुले आम हादसों को न्योता दे आ रहा है ।वही यूरो ब्रांड प्लांट एवं अन्य प्लांटो के प्रबंधक एवं मैनेजर से इस बारे में बात करने की कोशिश की जाती है तो उनका सीधा एवं सरल जवाब होता है कि हम प्रशासन से समझ लेंगे ।आखिर क्या माइनिंग विभाग राजस्व विभाग प्रदूषण विभाग आरटीओ एवं नगरी प्रशासन प्लांट संचालकों की रहमों करम से चल रहा हैक्या किसी की मौत के बाद ही थमेगा इन ओवरलोड गाड़ियों का सिलसिला अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इन यूरो ब्रांड प्लांट एवं अन्य प्लांट से निकलने वाली ओवरलोड गाड़ियों पर कार्यवाही कर पाता है या कि उन्हें यूं ही संरक्षण देता रहेगा ।
इनका कहना है :-
यूरो ब्रांड प्लांट एवं अन्य प्लांट से निकलने वाली ओवरलोड गाड़ियों के के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी एवं प्लांट प्रबंधकों को नोटिस भी जारी किया जाएगा ।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा
आशीष पांडे एस डी एम
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश



