आवास योजना के कमरे में लटका मिला ताला,हितग्राही लगाते रहे आफिस के चक्कर

जबलपुर/सिहोरा। सिहोरा नगर पालिका परिषद में सुबह मंगलवार को जैसे ही हितग्राहियों का आनाजाना चालू हुआ वैसे ही लोगों में चर्चये होने लगीं कि आफिस के कमरे में ताला बंद हैं । नगर पालिका में उपस्थित हितग्राहियों ने बताया कि हम सुबह से कई बार चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कमरे का ताला लगा हुआ मिला और जब इस बात कि जानकारी नगर पालिका के कर्मचारियों से मांगी गई तो उन्होंने कहा कि आप अधिकारी से बात कीजिये । देखा जाये तो प्रधानमंत्री आवास योजना प्राप्त करने के लिए नगरपालिका पर प्रतिदिन सैकड़ों नगरवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दिनभर कई बार चक्कर लगाते रहते हैं। वहां पर मंगलवार को सुबह से ही आवास कार्यालय में ताला लटका मिला वही इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो जानकारी यह प्राप्त होती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं नगर पालिका कर्मचारी ऑन ड्यूटी होते हुए भी सिग्रामपुर भैसाघाट पिकनिक मनाने गए हुए हैं।और हम नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं ।साथ ही हितग्राहियों ने यह भी बताया कि हम सुबह से अनेकों बार यहां पर आ कर वापस लौट चुके हैं लेकिन यहां पर विभागीय कर्मचारी मौजूद नहीं।
वही हितग्राहियों ने यह भी बात कहीं कि यहां पर बिना पैसा दिये कोई काम नहीं होता हैं। जबकि अपने निकटतम लोगों के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने विशेष ध्यान दिया जाता है।पीड़ित हितग्राहियों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से इस विषय पर सख्ती से जांच करने की मांग की है।और हमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ समय पर दिया जाये ।
पीड़ित व्यक्ति – पहले डी पी आर में पहले दिलीप कोल पिता गुलाब कोल वार्ड क्रमांक -7 सुभाष वार्ड निवासी सिहोरा।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश



