मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने महंगाई भत्ता एवं पुरानी पेंशन को लेकर अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन

म प्र तृतीय वर्ग संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेंद्र दुबे के नेतृत्व में सचिव मनोज राय जारी विज्ञप्ति में बताया प्रांतीय आह्वान पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ जबलपुर जिले की तहसील मझौली में आज माननीय मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री मांगों को लेकर सामुहिक अवकाश हड़ताल पर इनमें प्रमुख मांग 1 जुलाई 2020 एवं 1 जुलाई 2021 की वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ तत्काल दिया जाए केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए राज्य शिक्षा सेवा में की गई नवीन नियुक्तियों को सेवाओं की निरंतरता में मानकर संविलियन कर व्याख्याता एवं उच्च श्रेणी शिक्षक एवं सहायक शिक्षक का पद नाम दिया जाए क्रमोन्नति पदोन्नति हेतु वरिष्ठता स्थिति सामान्य हो ।कोरोनावायरस से अध्यापकों के परिजनों को बिना शर्त तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति अव्यावहारिक एनपीएस को बंद कर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए। छठवां वेतनमान की विसंगति को दूर करने अर्जित अवकाश का नकदीकरण करने आदि मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर एक ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर म.प्र.तृतीय कर्मचारी संघ से प्रांतीय सचिव मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष नादिर कुरैशी, तहसील अध्यक्ष रमेश साहू, वेदप्रकाश साहू, लाल जी दुबे अजाक्स संघ से बी देवराज,, शासकीय अध्यापक संगठन से दीपक पटेल, सुधीर उपाध्याय, जुझार सिंह, अरविंद चौबे, भगवंत सिंह, कुलदीप निगम, अजय सिंह, संध्या अवस्थी, राकेश उपाध्याय, प्रदीप पटेल, अखलेश मांझी सुधीर उपाध्याय, सूरज ताम्रकार, दुर्ग सिंह, वीरेंद्र पाटकर, चंद्रप्रकाश शर्मा, मनीष प्रधान, दीपराज यादव, उमाकांत पटेल, सालिगराम पटेल आदि सदस्य उपस्थित रहे।



