नि:शुल्क प्रशिक्षण का ऑनलाइन शुभारंभ

जबलपुर। शासकीय मानकुँवर बाई कला एवं वाणिज्य महिला महाविद्यालय में प्राचार्या एवं अतिरिक्त संचालक, जबलपुर संभाग, डॉक्टर लीला भलावी के संरक्षण में एवं डॉक्टर उमेश सिंग निदेशक -स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन योजना भोपाल के मुख्य आतिथ्य में स्वामी विवेकानन्द प्रकोष्ठ एवं प्लेसमेंट के तत्वावधान में दिनांक 2 .8 .21 से दो माह का TCS द्वारा नि:शुल्क दिए जाने वाले प्रशिक्षण का online शुभारंभ हुआ । मुख्य अतिथि ने इसका वर्चुअल उद्घाटन कर कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में, छात्र छात्राओं को सरकार की नई शिक्षा नीति एवं मुख्यमंत्री के कौशल विकास से संबंधित चल रही योजनाओं की जानकारी दी । संस्था द्वारा रोज़गार की दिशा में छात्र हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आपने कहा कि यह मध्य प्रदेश का पहला ग़ैर तकनीकि कॉलेज है । जहाँ विगत वर्ष लॉकडाउन के समय में भी TCS का प्रशिक्षण करवाकर छात्राओं का चयन करवाया गया था । प्राचार्य एवं अतिरिक्त संचालक जबलपुर संभाग द्वारा भी भेजे गए आपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रतिभागियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाना चाहिए । प्रकोष्ठ प्रभारी एवं टी पी ओ डॉक्टर सुलेखा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य कंपनियों के लिए बच्चे तैयार करना नहीं है बल्कि ऐसे बच्चे तैयार करना है जो स्वयं की अपनी कंपनी खोल सके ।
प्रकोष्ठ के द्वारा पूर्व में भी विभिन्न छात्राओं की कौशल क्षमता को विकसित कर विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्ट अप खुलवाने, कंपनियों में प्लेसमेंट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्व तैयारी करने में सक्रीय आयोजन व प्रशिक्षण करवाए गये हैं । प्रकोष्ठ नियमित रूप से छात्राओं के कौशल दक्षता को विकसित करने के लिए कृत संकल्पित हैं । यह नि:शुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण नियमित रूप से १०.०० बजे प्रातः से १२.३० बजे तक चलेगा जिससे लगभग ३०० से अधिक प्रतिभागी लाभान्वित होंगे । कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. सूर्यायन गंगोली, टीम प्रमुख सुमित धुर्वे जो प्रशिक्षक भी है । व डा रश्मि चौबे एवं छात्राओं का सहयोग रहा कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा प्रश्न भी पूछे गए जिसका की अतिथियों द्वारा समाधान किया गया ।



