व्यापारी संघ ने दिया मित्रता का अद्भुत संदेश

जबलपुर। हम सभी अक्सर देखा करते हैं कि जो किराएदार मकान में रहा करते हैं, तो वह किराएदार उस मकान का कब्जा कर लेते हैं और मकान मालिक जब तक न्यायालय नहीं जाता है जब तक उस मकान को खाली नहीं करते हैं।परंतु आज गुप्ता परिवार ने एक ऐसा कार्य किया जिससे संस्कारधानीवासी इसे अत्यंत सराहनीय कार्य बता रहे हैं। कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ के अग्रिम कार्यकारिणी सदस्य विजय गुप्ता जो कि मकान मालिक पटेल साहब जी के यहां विगत 36 वर्षों से रह रहे हैं साथ ही देखा जाए तो इन दोनों परिवार कि कई पीढ़ियां एक साथ रह चुकी है। बताया जा रहा है कि पटेल साहब जो कि मकान मालिक है उन्होंने किसी वजह को प्रस्तुत किया, तभी उसी समय अपने बड़े भाई के आज्ञानुसार विजय गुप्ता ने बिना कुछ लिए, बिना न्यायालय गए, बिना प्रकरण दर्ज किए पूर्ण सम्मान सहित मकान मालिक पटेल साहब को मकान की चाबी लौटा दी। व्यापारी संघ अध्यक्ष धनंजय वाजपेई जी ने बताया कि सम्पूर्ण संस्कारधानीवासियों को गर्व है इन मानवता की मूर्ति पर, जिन्होंने अपने निस्वार्थ भाव से बिना कुछ लिए मकान की चाबी पटेल साहब को वापस कर दी। आज तो लोग किराए के मकानों में कब्जा कर लिया करते हैं परंतु गुप्ता परिवार ने एक ऐसा दर्पण प्रस्तुत किया जिससे लोगों के समाज में एक और आश्चर्यजनक प्रस्तुति प्रत्यक्ष सामने आई।
इस कार्य को देखते हुए ऐसे अन्य किराएदारों ने शपथ ली कि हम अपने मकानमालिक से बिना कुछ लिए उनकी संपत्ति वापस करेंगे। इसी अवसर पर शहीद सम्मान समिति ने इसी संदर्भ में अत्यंत सराहनीय कार्य के साथ विजय गुप्ता का आभार व्यक्त किया , संपूर्ण हिंदू श्रंखला चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य वहां मौके पर पहुंचे और मकान मालिक व किराएदार को पुष्पमाल पहनाकर, मिष्ठान आदि खिलाकर मित्रता उत्सव मनाया। किराएदार विजय गुप्ता ने बताया कि मैंने अपने बड़े भाई के कहे अनुसार पटेल साहब को बिना कुछ मांगे उनकी मकान की चाबी वापिस कर दी है और मेरे जैसे अन्य किराएदार भी आज यह शपथ ले रहे हैं कि हम किसी के मकान में कब्जा नहीं करेंगे। मकान मालिक पटेल साहब ने बताया – कि मुझे कुछ कार्य था जिस कारण मैंने विजय गुप्ता जी से मकान की चाबी मांगी तो विजय गुप्ता ने निस्वार्थ भाव से बिना कुछ लिए मुझे चाबी वापस की है और आज पूरे जबलपुर को एक नई दिशा दी है, जिससे कि लोग जागरूक हों।इस मौके पर व्यापारी संघ अध्यक्ष धनंजय वाजपेई,शहीद सम्मान समिति अध्यक्ष पं अमित खम्परिया, चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष शशांक, विजय गुप्ता, यदुवंश मिश्रा, अरुण मिश्रा, बबलू पंडा, काशी प्रसाद तिवारी, सुधाकर मिश्रा, सौरभ पंडा, ईशांत पारधे, राघवेंद्र तिवारी, चंद्रशेखर शर्मा, विकास गुप्ता आदि उपस्थित थे।


