जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

महंगाई डायन खाए जात है।

महंगाई डायन खाए जात है।

मध्य प्रदेश में आमजन पर भारी, बिजली बिलों खिलाफ विरोध सौंपा ज्ञापन।

जबलपुर। बिजली के अनाप-शनाप दिलों के खिलाफ आम आदमी में आक्रोश बढ़ता चला जा रहा है और इस आक्रोश को समझते हुए विपक्ष उसे अपनी धार बनाने का फैसला किया है। यह देखना दिलचस्प होगा की जनता की उम्मीदें किस तरह पूरी होती है।
मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश भर में कांग्रेसियों द्वारा ब्लॉक स्तर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बिजली विभाग के माध्यम से गरीब जनता को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। अनाप-शनाप बिल वसूले जा रहे हैं तथा अघोषित बिजली की कटौती की जा रही है। गरीब जनता का बिजली के नाम पर दोहन किया जा रहा है। इससे आमजन बहुत परेशान है। आम जनता की परेशानियों को देखते हुए, कमलनाथ द्वारा समस्त कांग्रेस के संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को ब्लॉक स्तर पर आंदोलन करके अपना विरोध दर्ज करा कर ज्ञापन सौंपने का निर्देश दिए गए। पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस जनों ने बिजली विभाग में जाकर विरोध दर्ज कराया। इसी कड़ी में जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी के नेतृत्व में पूर्व पार्षद अभिषेक यादव महेश कोरी जितेंद्र यादव राज विश्वकर्मा दिलीप साहू रज्जू सराफ विनय नेमा यशो निखरा ऋषभ सोनी सौरभ साहू डब्बू यादव सागर ठाकुर वीरू यादव अतुल सोनी अमन अग्रवाल आशु पटेल सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में विजयनगर क्षेत्र विद्युत मंडल कार्यालय उखरी मैं विरोध प्रदर्शन किया गया तथा संबंधित कार्यपालन यंत्री अल्पा ठाकुर को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस सेवादल मौलाना अब्दुल कलाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं युवक कांग्रेस सामूहिक तत्वधान से हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page