भाजपा मंडल की बैठक हुई संपन

जबलपुर दर्पण डिंडौरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा,संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ के निर्देशानुसार बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में भाजपा मंडल शाहपुर में मंडल अध्यक्ष सुशील राय, कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, जिला मंत्री अनुराग गुप्ता, कीर्ति गुप्ता की उपस्थिति में बैठक संपन हुई। बैठक के पूर्व सभी अतिथियों के द्वारा भारत माता जी के तैल चित्र पर तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर किया। तद उपरांत कार्यक्रम के प्रभारी अवधराज बिलैया ने आगामी कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान के संबंध में कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। जिसके लिये प्रदेश द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम किया जाना है, जिसके लिए प्रत्येक कार्यक्रमों के प्रभारी बनाये गए है।मंडल में होने वाले कार्यक्रमों के प्रभारीयो की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने बताया कि हमे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ करना है सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया में अपलोड किया जाना है। साथ ही जो प्रधानमंत्री जी को स्मृति चिन्ह देश विदेश से मिले है उनकी ऑनलाइन नीलामी की जायेगी उसमें भी रजिस्ट्रेशन कराना है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से नमो एप डाउनलोड कराने की अपील की। नमो टीका लक्ष्य हमारा हर बूथ पर एक सौ ग्यारह के साथ मंडल एवं बूथ स्तर तक किये जायंगे कार्यक्रम का आभार मंडल उपाध्यक्ष गणेश चौबे ने व्यक्त किया। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ शंकर लाल नामदेव, नारायण चौबे, राजेन्द्र तंतवाय, कमलेश साहू, हीरा नायक, मंडल महामंत्री रामानुज राव, नीरज रजक, हीरा नायक, पुहुप सिंह, राजेश ठाकुर, उषा मारवी, यदुनंदन नामदेव, छिददी बर्मन, दौलत बर्मन, कमलेश कनोजिया, गोविंद यादव, दशरथ मरावी, लोक सिंह परस्ते, बलवंत कुशराम, प्रेम लाल बनवासी, पदम् दास पनारिया, जिया लाल झारिया, मोती लाल यादव, संतोष कुमार अहिरवार, प्रसादी लाल यादव, ज्ञान सिंह मरावी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



