मध्य प्रदेशसतना दर्पण

सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रहे हैं पंचायती निर्माण कार्य

सीईओ से लेकर कलेक्टर तक को सौप चुके है ज्ञापन

भूख हड़ताल करने होंगे मजबूर

उचेहरा।
जिले के ऊँचेहरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पिथौराबाद में ग्रामीण ने 6 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट पहुच पंचायत में सचिव सरपँच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ज्ञापन देकर जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन 15 दिन गुजरने के बाद किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई तो गाव के कुछ नव युवको ने पुनः ऊँचेहरा जनपद सीईओ के कार्यालय पहुचकर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है ।

उन्होंने कहा है कि अगर अब 7 दिवस के अंदर ठोस कार्यवाही नहीं होती है वो तो भूख हड़ताल करने मजबूर होंगे।

जमकर भ्रष्टाचार करने का आरोप

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में पदस्थ सचिव छकौडिलाल पटेल पूर्व से दागी है पिथौराबाद से पहले सरकारी राशि मे बन्टरबाट करते एक पंचायत में सस्पेंड रह चुके है वही कार्यशैली पिथौराबाद में अपनाए हैं।

सरपँच सचिब रोजगार सहायक तीनो मिली भगत करते स्वच्छ भारत मिशन शौचालय निर्माण पीएम आवास से लेकर शासन की सभी अन्य पंचायती योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

मनरेगा के कार्यो में जेसीबी मशीन से कार्य कराकर अपने सगे सम्बन्धियो रिस्तेदारो के जॉबकार्ड में फर्जी हाजरी भरके मस्टरोल के सहारे राशि आहरित की गई है।

बहुमंज़िले घर , फिर भी पीएम आवास की हो गई पात्रता

प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र लोग जिनके पास पहले से ही बहुमंजिले घर हैं। चार पहिया वाहन,गाडिय़ाँ ,सरकारी कर्मचारी भी कुछ बड़े जमींदार सहित कई प्रभावशालीे लोग एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। साथ ही ऐसे भी नाम है जिनमे एक ही परिवार व एक ही मकान में रहने के बावजूद पिता सहित सभी बेटों ने अलग-अलग राशन कार्ड बनाकर एक ही परिवार में पिता, पुत्र सहित तीन-तीन, चार-चार लोगों के सूची में नाम दर्ज हैं।
सभी प्रकार की सुविधाएं इन लोगों के पास होने के बावजूद भी सरपँच सचिव सहायक सचिव की कृपा से प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया है व आगे लेने के लिए नवीन सूची में नाम जोड़े गए है ।
मगर गरीब व पात्र व्यक्ति तो अभी भी उक्त योजना में नाम जुड़वाने व लाभ पाने के लिए धक्के ही खा रहें हैं ।

गौरतलब है कि पिथौराबाद ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की लिस्ट का जिला पंचायत सीईओ को भी ज्ञापन सौंपा गया था मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88