जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
रविदास समाज ने कराया भोज

जबलपुर दर्पण। रविदास समाज के द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सामाजिक समरसता भोज राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर गौशाला में कराया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ के विशिष्ठ अतिथि शरद अग्रवाल रहे। सभी सामाजिक बंधुओं के साथ बैठकर शरद अग्रवाल ने भोज किया। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी, गोपाल चौधरी, विनोद चौधरी, तीरथ चौधरी, मनोज मास्टर, राजेश चौधरी, पंकज प्रवीण चौधरी, शीतल चौधरी, राकेश चौधरी अशोक चौधरी दिनेश चौधरी इत्यादि लोग सामाजिक समरसता महाभोज में शामिल रहे।



