शब्दाक्षर प्रदेशाध्यक्ष कवि राजीव खरे को डॉक्टरेट उपाधि से हुये सम्मानित

जबलपुर दर्पण। प्रतिष्ठित कवि राजीव खरे शिक्षक रैपुरा पन्ना को वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह से डॉक्टरेट की उपाधि उनके हिन्दी शिक्षा मे योगदान और सेवा के साथ लघु शोध छायावाद मे राष्ट्रीय चेतना हेतु यह उपाधि प्रदान कि गई हैँ। साथ ही समाज सेवा के कार्यों पर वर्ल्ड ह्यूमन राईट प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा इंटरनेशनल ऑर्गनिगेशन मे प्रमाणित एवं भारत सरकार द्वारा अनुमोदित सदस्य्ता भी प्रदान कि गई है। होटल हयात दिल्ली मे सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अभिनेत्री दिया मिर्जा मिस एशिया, परम वीर चक्र से सम्मानित श्री यादवेंद्र सिंह यादव (भारतीय सेना) चेयरमैन -डॉ.तपन कुमार राउतरी,सीईओ – मिस कविता बजाज एम.डी. श्री अंजनी कुमार एवं भारतीय रेशलर नेहा राठी के साथ देश के अन्य प्रमुख व्यक्तित्व उपस्तिथ रहे। कवि डॉ.राजीव खरे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले रैपुरा ग्राम के अच्छे वक्ता संचालक और कवि हैँ।इन्होने देश प्रदेश मे अपनी पहचान बनाई। और परिवार,ग्राम को गौरव प्रदान किया है।वर्तमान मे शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्य संस्था (पंजीकृत ) के प्रति समर्पित सदस्य और मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्य्क्ष हैँ। संस्था समस्त हिन्दी भाषी राज्यों मे संचालित है। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य के विज्ञ,प्रज्ञ,वरिष्ट कवि ऋषियों ने आशीष, ग्रामवासियों ने शुभकामनायें और मित्रों ने बधाईयाँ प्रेषित की हैँ।



