जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

6 हजार से अधिक करदाताओं ने लिया छूट का लाभ

नगर निगम की वसूली सितम्बर माह तक 100 करोड़ के पार

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा आज 30 सितम्बर तक बकाया करों की राशि पर सभी करदाताओं को छूट प्रदान की गयी थी। इस संबंध में प्रभारी निगमायुक्त महेश कुमार कोरी एवं उपायुक्त राजस्व पी.एन. सनखेरे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अंतिम दिन करदाताओं की सुविधा के लिए सभी कैश काउंटर को प्रातः 09ः30 बजे से खोले गये थे। उपायुक्त राजस्व पी.एन. सनखेरे ने बताया कि आज अंतिम दिन 6 हजार करदाताओं ने छूट का लाभ लेते हुए 4 करोड़ 50 लाख से अधिक की राशि निगम खजाने में जमा की। उपायुक्त राजस्व पी.एन. सनखेरे बताया कि आज सितम्बर माह के अंतिम दिन निगम की वसूली 100 करोड़ के पार पहुॅंच गई है। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ का टारगेट पूरा करने में अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, सहायक आयुक्त आशीष शर्मा, एवं राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर से करदाताओं को बकाया करों की राशि जमा करने में अधिभार लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88