केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रतिभागियों को वितरित की गई पौष्टिक खाद्य सामग्री

जबलपुर दर्पण ।एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों के पोषण को बढ़ावा देने के लिए पूर्व फुटबाल प्रभारी बृंदावन वर्मा के सौजन्य से 350 युवा खिलाड़ियों को पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम, आलोक श्रीवास्तव, महेश चन्द्र बलोदी, रावेन्द्र वर्मा, रमेश वर्मा, रोहित कुशवाहा, राजेश सिंह, कुलदीप बहादुर, पवन पटेल, क्रिस्टोफर नरोन्हा, विशाल सोना, हरीश नायक सहित विभिन्न खेल प्रभारी उपस्थित थे।
केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि पूर्व फुटबाल प्रभारी बृंदावन वर्मा द्वारा प्रशिक्षण शिविर के नन्हें प्रतिभागियों को पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण करना उनकी खेल के प्रति सरोकार की भावना का परिचय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में समाज और बृंदावन वर्मा जैसे पूर्व खेल प्रभारी का सहयोग बच्चों को बेहतर खिलाड़ी बनने और मैदान पर ऊर्जावान रहने की प्रेरणा देता है।
पूर्व फुटबाल प्रभारी बृंदावन वर्मा ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ते देखना मेरा सबसे बड़ा पुरस्कार है। ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में केवल अभ्यास काफी नहीं है, बल्कि सही पोषण भी बहुत जरूरी है। इन बच्चों को पौष्टिक आहार देना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, ताकि वे स्वस्थ और मजबूत बने रहें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टोफर नरोन्हा ने किया।



